वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन (WCL 2026) के 15 मुकाबलों के बाद अब दो सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो चुकी हैं। साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने अपने पहले चारों लीग मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं वेस्टइंडीज चैंपियंस ने अपने आखिरी लीग मैच में इंडिया चैंपियंस को हराते हुए 6 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं युवराज सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम बाहर हो गई है।

अब बचे हुए दो स्थानों के लिए टक्कर इंग्लैंड चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और बांग्लादेश चैंपियंस के बीच है। इंग्लैंड की टीम ने अपने 4 में से दो मुकाबले जीते हैं और यही हाल ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी है। पांचवें मैच में दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं हारने वाली टीम को साउथ अफ्रीका चैंपियंस और बांग्लादेश चैंपियंस के मैच का इंतजार करना होगा।

बांग्लादेश चैंपियंस अगर उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका चैंपियंस को अच्छे अंतर से हराती है, तो इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में हारनेवाली टीम का पत्ता कट सकता है। यह दोनों मुकाबले बुधवार 14 अक्टूबर को ही खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 16 अक्टूबर को होंगे। वहीं फाइनल मैच 18 अक्टूबर को खेला जाएगा।

इंडिया चैंपियंस का निराशाजनक प्रदर्शन

इंडिया चैंपियंस की बात करें तो टीम ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को हराते हुए विजयी आगाज किया था। उसके बाद टीम को लगातार चार हार का सामना करना पड़ा। युवराज सिंह की कप्तानी वाली यह टीम इंग्लैंड चैंपियंस, साउथ अफ्रीका चैंपियंस, बांग्लादेश चैंपियंस और फिर वेस्टइंडीज चैंपियंस से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

WCL 2026 के 15 मैचों के बाद अंकतालिका

रैंकटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस (Q)44008+2.151
2वेस्टइंडीज चैंपियंस (Q)53206-0.489
3इंग्लैंड चैंपियंस42204+0.158
4ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस42204-0.144
5इंडिया चैंपियंस51402-0.346
6बांग्लादेश चैंपियंस41302-1.051

युवराज सिंह टॉप-5 से बाहर, एबी डिविलियर्स नंबर 1; WCL 2026 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले शीर्ष-10 बल्लेबाज

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में इंडिया चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच हुए मैच के बाद सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एबी डिविलियर्स पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा इस स्थान पर हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर