वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स 2026 (WCL 2026) के दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार (17 अक्टूबर) को वेस्टइंडज चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उसका मुकाबला इंग्लैंड चैंपियंस से होगा,जिसने साउथ अफ्रीका चैंपियंस को पहले सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बनाए। वेस्टइंडीज की जीत के हीरो चैडविक वॉल्टन रहे। उन्होंने 42 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए। उन्होंने 10 छक्के और 2 चौके लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 207.14 रहा।
शिवनरायण चंद्रपाल 41 रन बनाए
वॉल्टन को शिवनरायण चंद्रपाल से अच्छा साथ मिला। उन्होंने 27 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 151.85 रहा। लेंड सिमंस ने 18 गेंद 4 चौके की मदद से 22 रन बनाए। जर्मन ब्लैकवुड ने 19 गेंद पर 11 रन बनाए। कार्लोस ब्रेथवेट और रेमन राइफर खाता नहीं खोल पाए।
जो बर्न्स ने 52 गेंद पर 86 रन ठोके
कप्तान ड्वेन ब्रावो 7 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए केन रिचर्डसन और नाथन कूल्टर नाइल ने 2-2 विकेट लिए। फवाद अहमद ने 1 विकेट लिए। बेन हॉल्फेनास, माइकल बीर और डार्सी शॉर्ट को विकेट नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की बात करें तो जो बर्न्स ने 52 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 86 रन बनाए।
शेल्डन कोट्रल ने 4 विकेट लिए
जोनाथन वेल्स ने 33 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 49 रन बनाए। बेन डंक ने 12 और कैलम फर्ग्युसन ने 10 रन बनाए। केन रिचर्ड्सन 5 और बेन हॉल्फेनास 3 रन बनाकर नाबाद रहे। डार्सी शॉर्ट, डेविड वॉर्नर और नाथन कूल्टर नाइल खाता नहीं खोल पाए। वेस्टइंडीज के लिए शेल्डन कोट्रल ने 4 विकेट लिए। कार्लोस ब्रेथवेट ने 2 विकेट लिए। सुलेमान बेन को 1 विकेट मिला।
भारत-वेस्टइंडीज T20 सीरीज में छक्कों की बरसात
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। चार मैचों में 918 गेंदों पर 98 छक्के लगे और संयुक्त स्ट्राइक रेट 180.93 रहा। दोनों टीमों ने कम से कम चार मैचों वाली पूर्ण सदस्य देशों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे तेज स्कोरिंग का रिकॉर्ड बनाया। अब सबकी नजरें बेंगलुरु में होने वाले 5वें मुकाबले पर हैं, जहां छक्कों का नया रिकॉर्ड बन सकता है। पूरी खबर पढ़ें।
