WCL 2026 Points Table: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के सभी लीग मैच समाप्त हो चुके है और इस सीजन का आखिरी लीग मुकाबला साउथ अफ्रीका चैंपियंस और बांग्लादेश चैंपियंस के बीच हुआ। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 88 रन से हरा दिया और फाइनल अंकतालिका में साउथ अफ्रीका की टीम 10 अंक के साथ पहले स्थान पर रही। साउथ अफ्रीका ने अपने सभी लीग मैच जीते और एक भी अंक नहीं गंवाया।

इस सीजन में इंडिया चैंपियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा और इस टीम को 5 लीग मैचों में से सिर्फ एक में ही जीत मिली और फाइनल अंकतालिका में भारत 5वें स्थान पर रहा। यानी इस सीजन में भारत का सफर 5वें स्थान पर रहते हुए समाप्त हुआ। वहीं छठे स्थान पर बांग्लादेश की टीम रही जिसके भी 2 अंक रहे। भारत ने भी एक मैच जीतकर सिर्फ 2 अंक हासिल किया।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 की फाइनल अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया की टीम 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही जिसने 5 में से 3 मैच जीते और 2 मैचों में उसे हार मिली तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने भी 5 में से 3 मैच जीते और 6 अंक के साथ ये टीम तीसरे स्थान पर रही। अंकतालिका में चौथे स्थान पर इंग्लैंड की टीम रही जिसे 5 में से 2 मैचों में जीत मिली और उसके 4 अंक रहे।

WCL 2026 की फाइनल अंकतालिका

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के सेमीफाइनल में 4 टीमें जगह बना चुकी हैं और इस सीजन का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 16 अक्टूबर यानी शुक्रवार को साउथ अफ्रीका चैंपियंस और इंग्लैंड चैंपियंस के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल भी इसी दिन ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल भारतीय समय के मुताबिक शाम 5.00 बजे से जबकि दूसरा मैच रात 9.00 बजे से खेला जाएगा और दोनों मैच शारजाह में ही होंगे।

WCL 2026 के सेमीफाइनल का शेड्यूल

पहला सेमीफाइनल- साउथ अफ्रीका चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस, शारजाह, 16 अक्टूबर, शाम 5.00 बजे
दूसरा सेमीफाइनल- ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम वेस्टइंडीज चैंपियंस, शारजाह, 16 अक्टूबर, रात 9.00 बजे

इशान किशन, शुभमन गिल, हैरी ब्रुक नंबर 1; ICC की रैकिंग में श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, तिलक वर्मा को हुआ फायदा

ICC Ranking: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में हैरी ब्रुक, शुभमन गिल और इशान किशन पहले नंबर पर बने हुए हैं। श्रेयस अय्यर को इस रैंकिंग में फायदा हुआ और वो टॉप-5 में आ गए जबकि तिलक वर्मा को भी एक स्थान का फायदा हुआ। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)