WCL 2026 Points Table Top-5 batters and bowlers: वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2026 के चौथे मैच में रविवार (5 अक्टूबर) को इंडिया चैंपियंस को इंग्लैंड चैंपियंस ने 21 रनों से हरा दिया। इंडिया चैंपियंस का यह दूसरा मैच था और वह अंक तालिका में तीसरे नंबर पर खिसक गई है। साउथ अफ्रीका चैंपियंस शीर्ष पर है। इंग्लैंड चैंपियंस दूसरे नंबर पर है।

बांग्लादेश चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस ने अबतक मैच नहीं खेली है। 3 अक्टूबर को दोनों का मुकाबला, जो नहीं हुआ और 1-1 अंक मिला। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस छठे और वेस्टइंडीज चैंपियंस सातवें नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को इंडिया चैंपियंस ने उसे 46 रनों से हराया था। वेस्टइंडीज चैंपियंस को साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने 97 रनों से हराया था।

वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स अंक तालिका

टीममैचजीतहारड्रॉबेनतीजाअंकअंक तालिका
साउथ अफ्रीका चैंपियंस1100024.85
इंग्लैंड चैंपियंस1100021.05
इंंडिया चैंपियंस2110020.625
पाकिस्तान चैंपियंस1000110
बांग्लादेश चैंपियंस1000110
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस101000-2.3
वेस्टइंडीज चैंपियंस101000-4.85

वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2026 के टॉप-5 बल्लेबाज

वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2026 के टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो रिचर्ड लेवी शीर्ष पर हैं। उन्होंने 87 रन बनाए हैं। रवि बोपारा 83 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। युवराज सिंह ने 71 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। एबी डिविलियर्स 70 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं। डार्सी शॉर्ट 65 रन बनाकर पांचवें नंबर पर हैं।

खिलाड़ीमैचपारीनॉटआउटरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकछक्काचौका
1. रिचर्ड लेवी11–87878739223.08–185
2. रवि बोपारा11–83838346180.43–165
3. युवराज सिंह11–71717144161.36–165
4. एबी डिविलियर्स11–70707039179.49–154
5. डार्सी शॉर्ट11–65656528232.14–174

वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2026 के टॉप-5 गेंदबाज

वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2026 के टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें धवल कुलकर्णी शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। इमरान ताहिर 3 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं। मोहित शर्मा 3 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं। आरोन फंगिसो 3 विकेट लेकर चौथे नंबर पर हैं। रयान साइडबॉटम 2 विकेट लेकर पांचवें नंबर पर हैं।

खिलाड़ीमैचपारीओवररनविकेटबेस्टऔसतइकॉनमीस्ट्राइक रेट4 विकेट5 विकेट
1. धवल कुलकर्णी2287664/4412.679.581–
2. इमरान ताहिर1142433/24868––
3. मोहित शर्मा1133233/3210.6710.676––
4. एरोन फांगिसो1144933/4916.3312.258––
5. रयान साइडबॉटम1142422/2412612––

2026 में T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बैटर

साल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के टी20 क्रिकेट में लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी छठे नंबर पर हैं जिन्होंने 24 मैचों में 90 छक्के जड़े हैं जबकि इशान किशन 9वें स्थान पर हैं जिन्होंने 44 मैचों में 81 छक्के लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें।