WCL 2026 Points Table: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का 12वां मैच ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने 16.2 ओवर में 119 रन बनाए और इसके जवाब में वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम 18.1 ओवर में 83 रन पर आउट हो गई और उसे 36 रन से हार मिली।

ऑस्ट्रेलिया की ये इस लीग में चौथे मैच में दूसरी जीत रही और ये टीम 4 अंक के साथ अब तीसरे नंबर पर आ गई तो वहीं ये वेस्टइंडीज की इस लीग में चौथे मैच में दूसरी हार रही और ये टीम अब 4 अंक के साथ ही चौथे स्थान पर है। अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद इंडिया चैंपियंस अब 5वें नंबर पर आ गई तो वहीं साउथ अफ्रीका 6 अंक के साथ पहले स्थान पर है।

र्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के 12वें मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एबी डिविलियर्स 3 मैचों में 181 रन के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि दूसरे नंबर पर रिचर्ड लेवी 3 मैचों में 173 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। गेंदबाजों की बात करें तो 4 मैचों में 7 विकेट लेकर फवाद आलम पहले नंबर पर हैं और उनके सात पहले स्थान पर 3 मैचों में 7 विकेट लेकर धवल कुलकर्णी मौजूद हैं। (ये आंकड़े 12वें मैच के बाद के हैं जिनमें बाद में बदलाव हो सकते हैं।)

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के 12वें मैच के बाद अंकतालिका, टॉप-5 बैटर-बॉलर

बल्लेबाजमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट46
एबी डिविलियर्स3318190.5223.461016
रिचर्ड लेवी3317357.67216.251015
डी आर्सी शॉर्ट4416541.25232.391117
रवि बोपारा3316080172.041012
रोनी तालुकदार3314949.67150.51128
गेंदबाजमैचओवरगेंदविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
फवाद अहमद415.090719.4313600
धवल कुलकर्णी312.072717.4312210
इमरान ताहिर312.072612.507500
बेन हिल्फेनहॉस415.494621.0012600
समित पटेल310.060514.207110

रजत पाटीदार नंबर 2, यश ठाकुर टॉप पर; इंडिया ए-ऑस्ट्रेलिया ए वनडे सीरीज के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन नाथन मैकस्विनि ने बनाए और उनके बल्ले से 3 मैचों में कुल 194 रन निकले जबकि रजत पाटीदार ने 3 मैचों में 123 रन बनाए और वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)