वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स 2026 (WCL 2026)के छठे मैच में सोमवार (5 अक्टूबर) को इंग्लैंड चैंपियंस ने बांग्लादेश चैंपियंस को 7 विकेट से हराया। इंग्लैंड चैंपियंस के लिए गेंद से समित पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया। रवि बोपारा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा। फिल मस्टर्ड ने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

इंग्लैंड चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन बनाए। इंग्लैंड ने 16.1 ओवर में 3 विकेट पर 166 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। बांग्लादेश के लिए रोनी तालुकदार ने 37 गेंद पर 44 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। अबु जायद ने 16 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रन बनए। फजल महमूद ने 16 गेंद पर 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए।

समित पटेल ने 4 विकेट लिए

जहुरुल इस्लाम ने 18 गेंद पर 16 रन बनाए। अराफात सनी ने 12 गेंद पर 15, जियाउर रहमान ने 7, नसीर हुसैन ने 5, इमरुल कायस ने 4, कप्तान महमुदुल्लाह ने 2 और कमरुल इस्लाम बगैर खाता खोले आउट हुए। इनामुल हक जूनियर बगैर खाता नाबाद रहे। इंग्लैंड चैंपियंस के लिए समित पटेल ने 4 विकेट लिए। रयान साइबॉटम ने 2 विकेट लिए। टोबी रोलैंड-जोन्स, अजमल शहजाद और मोंटी पनेसर ने 1-1 विकेट लिए।

रवि बोपारा की कप्तानी पारी

इंग्लैंड चैंपियंस के लिए कप्तान रवि बोपारा ने 45 गेंद पर 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन बनाए। फिल मस्टर्ड ने 17 गेंद पर 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। डेविड मिलर ने 11 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्कों की मदद से 18 रन बनाए। जेसन रॉय ने 15 और समित पटेल ने 12 रन बनाए। बांग्लादेश चैंपियंस के लिए अबू जायद, इनामुल हक जूनियार और जियाउर रहमान ने 1 विकेट लिए।

इंडिया चैंपियंस को इंग्लैंड चैंपियंस ने 21 रनों से हराया

वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2026 के चौथे मैच में इंग्लैंड चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को 21 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 192 रन बनाए। इसके जवाब में इंडिया चैंपियंस 8 विकेट पर 171 रन ही बना पाई। पूरी खबर पढ़ें।