वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का फाइनल मुकाबला वेस्टइंडीज चैंपियंस और इंग्लैंड चैंपियंस के बीच खेला जाएगा। ये मैच 18 अक्टूबर यानी रविवार को शारजाह में भारतीय समय के मुताबिक रात 9.00 बजे से खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दोनों के पास पहली बार चैंपियन बनने का शानदार मौका है। फाइनल मुकाबले के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है इसके बारे में जानते हैं।

क्रिस गेल की हो सकती है वापसी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में क्रिस गेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि गेल का प्रदर्शन भी उतना अच्छा नहीं रहा है, लेकिन फाइनल मुकाबले के लिए उनकी टीम में वापसी हो सकती है और वो फिर से टीम की कप्तानी भी कर सकते हैं। सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी ड्वेन ब्रावो ने की थी। अब गेल की वापसी होती है तो वो इंग्लैंड के खिलाफ लेंडल सिमंस के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन में तीसरे नंबर पर विकेटकीपर चैडविक वाल्टन होंगे जो इस वक्त गजब की लय में हैं और इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी हैं। सेमीफाइनल में उनकी पारी के दम पर ही वेस्टइंडीज को जीत मिली थी। वहीं इंडीज की बैटिंग लाइनअप में इसके बाद जर्मेन ब्लैकवुड, रेमन रीफर,कार्लोस ब्रेथवेट हो सकते हैं। टीम में ऑलराउंडर के रूप में ड्वेन ब्रावो हो सकते हैं जबकि गेंदबाजी की जिम्मेदारी शेल्डन कॉटरेल, सुलेमान बेन, निकिता मिलर के हाथों में होगी। शिवनारायण चंद्रपॉल भी प्लेइंग इलेवन में नजर आ सकते हैं और उनके अनुभव का फायदा टीम को मिल सकता है।

WCL 2026 फाइनल के लिए इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम

लेंडल सिमंस, क्रिस गेल (कप्तान), चैडविक वाल्टन (विकेटकीपर), जर्मेन ब्लैकवुड, रेमन रीफर,कार्लोस ब्रेथवेट, ड्वेन ब्रावो, शिवनारायण चंद्रपॉल, शेल्डन कॉटरेल, सुलेमान बेन, निकिता मिलर।

इशान किशन टॉप-5 से बाहर, अभिषेक नंबर 1; T20I में 200+ टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष-10 बैटर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 प्लस टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं जबकि संजू सैमसन दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में इशान किशन शीर्ष-5 से बाहर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)