वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2026) के 14वें मुकाबले में मंगलवार को साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने इंग्लैंड चैंपियंस को मात दी। इस मुकाबले में लगातार चौथी जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम ने सेमीफाइनल में भी जगह बना ली है। क्योंकि उसके 8 अंक हो गए हैं और कोई भी टीम अब 8 अंक तक नहीं पहुंच सकती है। वहीं अपने पहले तीन मैच में से दो मुकाबले जीतकर आई इंग्लैंड चैंपियंस की टीम को दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

अब सेमीफाइनल की बची हुई तीन जगहों के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की चैंपियंस टीमों के बीच टक्कर है। इसमें से बांग्लादेश के आसार काफी कम हैं क्योंकि उसका नेट रनरेट सबसे खराब है और आखिरी मैच उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। वहीं भारतीय टीम आज के दूसरे मैच में अगर वेस्टइंडीज को हराती है तो सेमीफाइनल के लिए दावेदारी मजबूत कर सकती है।

साउथ अफ्रीका की लगातार चौथी जीत

साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम ने लगातार चौथी जीत इस सीजन दर्ज की है। उसने इससे पहले इंडिया चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस को मात दी थी। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए प्रोटियाज ने 204 रन का स्कोर खड़ा किया था। एबी डिविलियर्स ने 31 गेंद पर 56 और जेपी डुमिनी ने 43 गेंद पर 76 रन की पारियां खेली थीं। डिविलियर्स ने 27 गेंद पर इस पारी में पचासा जड़ा था।

जवाब में इंग्लैंड की टीम 195 रन 7 विकेट खोकर बना सकी। डेविड मलान की 88 रन की पारी टीम के काम नहीं आ सकी। वायन पर्नेल ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने बल्ले से भी योगदान देते हुए 18 गेंद पर 35 रन बनाए थे और अफ्रीकी टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया था।

साउथ अफ्रीका चैंपियंस-इंग्लैंड चैंपियंस मैच के बाद अंकतालिका

रैंकटीमेंमैच जीतहारबेनतीजा अंकनेट रन रेट
1साउथ अफ्रीका चैंपियंस 44008+2.151
2इंग्लैंड चैंपियंस 42204+0.158
3ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस 42204-0.144
4वेस्टइंडीज चैंपियंस 42204-1.132
5इंडिया चैंपियंस 41302+0.124
6बांग्लादेश चैंपियंस 41302-1.051

WCL 2026: इंडिया चैंपियंस लगातार 3 हार के बाद कैसे बनाएगी सेमीफाइनल में जगह, वेस्टइंडीज को हराकर मिलेगा टिकट? पढ़ें समीकरण

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के पहले चार में से तीन मैच इंडिया चैंपियंस की टीम गंवा चुकी है। लगातार तीन हार के बाद भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह मुश्किल लग रही है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत कर सकती है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर