वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन (WCL 2026) के लीग राउंड का अब अंत हो चुका है। इंडिया चैंपियंस की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं सेमीफाइनल के लिए साउथ अफ्रीका चैंपियंस, वेस्टइंडीज चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने जगह बना ली है। लीग स्टेज के बाद बल्लेबाजों की लिस्ट में एबी डिविलियर्स नंबर 1 से दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

वहीं खास बात यह है कि टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है। भारतीयों में सबसे ज्यादा रन रॉबिन उथप्पा ने बनाए हैं। वह 4 मैचों में 142 रन बनाकर 11वें स्थान पर रहे। उनके बाद ऋषि धवन ने सबसे ज्यादा 5 मैचों में 126 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के जेपी डुमिनी सेमीफाइनल में अब बतौर नंबर 1 बल्लेबाज उतरेंगे। उनके नाम 4 मैचों में 258 रन दर्ज हैं और डिविलियर्स ने 237 रन बनाए हैं।

टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में दो भारतीय शामिल

अगर गेंदबाजों की लिस्ट की बात करें तो साउथ अफ्रीका के हार्डस विलजोएन 4 मैचों में 11 विकेट लेकर नंबर 1 पर काबिज हैं। वहीं भारत के धवल कुलकर्णी 4 मैचों में 9 विकेट के साथ दूसरे और पीयूष चावला 5 मैचों में 8 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के बिल हिल्फेनहास और साउथ अफ्रीका के इमरान ताहिर भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

WCL 2026 के लीग स्टेज के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
जीन-पॉल डुमिनी44258129.00174.321818
एबी डिविलियर्स4423779.00211.611420
डी आर्सी शॉर्ट5522545.00234.381622
रवि बोपारा5521553.75179.171516
चैडविक वाल्टन5519749.25155.121514

WCL 2026 के लीग स्टेज के बाद टॉप 5 गेंदबाज

खिलाड़ीमैचओवरगेंदेंविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
हार्डस विलजोएन415.5951111.4512601
धवल कुलकर्णी416.096915.8914310
पीयूष चावला519.2116816.8813500
बेन हिल्फेनहास519.4118819.1315300
इमरान ताहिर416.096716.2911400

WCL 2026 Points Table: साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश मैच के बाद अंकतालिका, इस नंबर पर रही इंडिया चैंपियंस; सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल

WCL 2026 Points Table: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के सभी लीग मैच समाप्त हो चुके हैं और फाइनल अंक तालिका में इंडिया चैंपियंस पांचवें स्थान पर रही। साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की चैंपियंस टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर