पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) में कराची किंग्स की रोमांचक जीत के बाद मैदान पर अलग ही नजारा देखने को मिला। डेविड वॉर्नर और मोईन अली के बीच तनावपूर्ण पल कैमरे में कैद हो गया। वायरल वीडियो में ऐसा लग रहा था कि मैच खत्म होने के बाद हैंडशेक के दौरान डेविड वॉर्नर अचानक गुस्से में मोईन अली की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे माहौल गरमा गया।
टीम डायरेक्टर और स्ट्रेटेजी हेड हैदर अजहर के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस घटना ने एशेज की पुरानी प्रतिद्वंद्विता को फिर से हवा दे दी और फैंस के बीच अटकलों का बाजार गर्म कर दिया। कई लोगों ने यह तक कहा कि कराची कैंप के अंदर तनाव है और दो वरिष्ठ खिलाड़ी मैदान पर आपसे में ही बहस कर रहे थे।
इस बीच, डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी। एक्स (X) पर @Sher__Ali हैंडल से शेयर की गई पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए डेविड वॉर्नर ने लिखा, ‘मैंने हैदर अजहर से कहा कि वह पहले जाएं और हाथ मिलाएं।’ एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए पूछा था, ‘यहां क्या बातचीत चल रही थी?’
यह घटना कराची किंग्स की पांच विकेट से रोमांचक जीत के कुछ ही पलों बाद घटी। कराची किंग्स को अंतिम ओवर में जीत के लिए सिर्फ पांच रन चाहिए थे, उसी समय मोईन अली अपनी पहली ही गेंद पर LBW हो गए। दबाव अपने चरम पर था। हालांकि, अब्बास अफरीदी ने छक्का लगाकर कराची किंग्स को जीत दिला दी, लेकिन तनाव तब भी बना रहा जब खिलाड़ी हाथ मिलाने के लिए लाइन में खड़े हो गए।
हैदर अजहर ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उनकी पोस्ट से ऐसा लगा कि कराची किंग्स में सब कुछ ठीक है। उन्होंने लिखा, ‘यह सच नहीं है! वे दोनों तो मेरा मजाक उड़ा रहे थे!’ कराची किंग्स ने रावलपिंडीज के खिलाफ 198 रन का लक्ष्य 4 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया।
‘वे लोग मुझे खेलते नहीं देखना चाहते’, केकेआर की दूसरी हार के बाद स्ट्राइक रेट के सवाल पर भड़के रहाणे
अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 गेंदों पर 67 रन बनाकर सीजन की शुरुआत की। इस पारी में रहाणे ने पावरप्ले में 18 गेंदों पर 36 रन बनाए, लेकिन उसके बाद धीमे हो गए और अगले 31 रन उन्होंने 22 गेंदों पर बनाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
