ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लिए और इस दौरान 6 ओवर मेडन भी फेंके। बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट लेने के बाद स्टार्क ने चमिंडा वास का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया और इंटरनेशनल क्रिकेट में बाएं हाथ के गेंदबाज के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम पहले स्थान पर हैं।
मिचेल स्टार्क ने तोड़ा चमिंडा वास का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में क्या गजब की गेंदबाजी की और 6 विकेट लेकर बांग्लादेश टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर लाने का काम किया। स्टार्क की इस गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पहली पारी में सिर्फ 64 रन के स्कोर पर समेट दिया। इन 6 विकेट के दम पर अब स्टार्क इंटरनेशनल क्रिकेट में बाएं हाथ के गेंदबाज के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए। स्टार्क ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 767 विकेट लिए हैं जबकि वास ने कुल 761 विकेट लिए थे।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज वसीम अकरम थे जिन्होंने 532 पारियों में कुल 916 विकेट चटकाए थे और वो पहले स्थान पर मौजूद हैं। स्टार्क अब दूसरे तो वहीं वास तीसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन मौजूद हैं जिन्होंने अब तक 488 पारियों में कुल 712 विकेट लिए हैं जबकि पांचवें स्थान पर डेनियल विटोरी हैं जिन्होंने 498 पारियों में 705 विकेट लिए थे जबकि लिस्ट में छठे स्थान पर भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा हैं जिन्होंने 442 पारियों में कुल 638 विकेट लिए है। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं जिसमें बाद में बदलाव हो सकते हैं।)
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के टॉप-6 गेंदबाज
916 विकेट – वसीम अकरम (532 पारी)
767 विकेट – मिचेल स्टार्क (400 पारी)
761 विकेट – चामिंडा वास (520 पारी)
712 विकेट – शाकिब अल हसन (488 पारी)
705 विकेट – डेनियल विटोरी (498 पारी)
638 विकेट – रविंद्र जडेजा (442 पारी)
स्टार्क निकले डेल स्टेन से आगे
मिचेल स्टार्क अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में डेल स्टेन से आगे निकल गए। स्टार्क ने अब तक टेस्ट में कुल 440 विकेट लिए हैं जबकि स्टेन ने कुल 439 विकेट लिए थे। इस लिस्ट में मुथैया मुरलीधरन 800 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि दूसरे नंबर पर शेन वॉर्न 708 विकेट के साथ मौजूद हैं। तीसरे नंबर पर जेम्स एंडरसन 704 विकेट लेकर मौजूद हैं तो वहीं चौथे स्थान पर अनिल कुंबले हैं जिन्होंने कुल 619 विकेट लिए थे।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-11 बॉलर
800 विकेट – मुथैया मुरलीधरन (230 पारी)
708 विकेट – शेन वॉर्न (273 पारी)
704 विकेट – जेम्स एंडरसन (350 पारी)
619 विकेट – अनिल कुंबले (236 पारी)
604 विकेट – स्टुअर्ट ब्रॉड (309 पारी)
568 विकेट – नाथन लियोन (264 पारी)
563 विकेट – ग्लेन मैक्ग्रा (243 पारी)
537 विकेट – रविचंद्रन अश्विन (200 पारी)
519 विकेट – कर्टनी वॉल्श (242 पारी)
440 विकेट – मिचेल स्टार्क (205 पारी)
439 विकेट – डेल स्टेन (171 पारी)
यशस्वी नंबर 1, रोहित हैं पंत से आगे; वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल पहले स्थान पर हैं जबकि रोहित शर्मा और ऋषभ पंत भी इस नंबर पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
