भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैच खेले जा चुके हैं और इसमें भारत और इंग्लैंड दोनों को एक-एक मैच में जीत मिली है। इंग्लैंड ने दूसरा मैच कार्डिफ में जीतकर सीरीज बराकर कर लिया था। अब इस सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में होना है, लेकिन इससे पहले टीम इंंडिया के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को शामिल नहीं किए जाने पर सवाल खड़े कर दिए।

कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में करें शामिल

कुलदीप यादव के बारे में बात करते हुए वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मुझे हैरानी है कि कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया जबकि इंग्लैंड में मिडिल ओवर्स में भारत को एक रिस्ट-स्पिनर की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कुलदीप को खेलना चाहिए फिर भी यह समझना थोड़ा मुश्किल है कि उन्हें क्यों नहीं चुना गया। मिडिल ओवर्स में आपको एक रिस्ट-स्पिनर की जरूरत होती है क्योंकि ऐसी पिच पर रिस्ट-स्पिनर आपको विकेट दिला सकता है। अगर आप सिर्फ फिंगर स्पिनर्स के साथ खेलते हैं तो मुझे लगता है कि आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

टेस्ट और वनडे प्रारूप के लिए बने हैं गुरनूर बरार

दूसरे वनडे मैच के बाद वसीम जाफर ने गुरनूर बरार के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की। इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने शुरुआती दो वनडे मैचों में चार विकेट लिए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ अपनी अनुशासित गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। 26 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक भारत के लिए सिर्फ पांच वनडे मैचों में 11 विकेट लिए हैं। लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से वह भारत के सबसे होनहार युवा तेज गेंदबाजों में से एक बन गए हैं। हालांकि जाफर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि वे गुरनूर बरार को जल्दबाजी में टी20आई क्रिकेट में न उतारें।

जाफर का मानना ​​है कि बरार वनडे और टेस्ट क्रिकेट के लिए ज्यादा बेहतर हैं क्योंकि इन फॉर्मेट में उन्हें लंबे स्पैल डालने और अपनी ताकत के हिसाब से गेंदबाजी करने का मौका मिलता है। जाफर ने बताया कि बरार की सबसे बड़ी खूबी लगातार सही जगहों पर गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता है जो उन्हें टेस्ट और वनडे में ज्यादा असरदार बनाती है। जाफर ने कहा कि जहां तक गुरनूर बरार की बात है मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छा खेल रहे हैं। मैंने पहले भी कहा था कि वह टेस्ट क्रिकेट और वनडे के लिए एक अच्छा विकल्प हैं। मेरी राय में उन्हें टी20आई क्रिकेट में लाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

रोहित शर्मा नंबर 1, गिल-मिचेल मार्श 5वें स्थान पर; वनडे में साल 2023 से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

रोहित शर्मा साल 2023 से लेकर अब तक वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं और इतने छक्के लगा चुके हैं। इस लिस्ट में वनडे कप्तान शुभमन गिल 5वें स्थान पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)