इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के सामने कई ऐसे सवाल हैं जिनका कोई जवाब नहीं मिला है। टीम के लिए एक बड़ी चिंता ऑलराउंडर्स को लेकर है। पिछले कुछ साल में हार्दिक पांड्या ने व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। चोटिल होने की वजह से तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर अभी सिलेक्शन प्रोसेस से बाहर हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट को हार्दिक पांड्या की जगह लेने के लिए किसी सही खिलाड़ी को ढूंढना होगा।
शिवम दुबे से आगे सोचने की जरूरत
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वसीम जाफर का मानना है कि अब टीम को शिवम दुबे से आगे सोचने की जरूरत है। जाफर के मुताबिक नितीश कुमार रेड्डी और सूर्यांश शेडगे ऐसे दो संभावित खिलाड़ी हैं जो हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं। अपने यूट्यूब चैनल वसीम जाफर ऑफिशियल पर बातचीत के दौरान वसीम जाफर ने कहा कि अगर आप हार्दिक पांड्या जैसा ही कोई खिलाड़ी ढूंढ रहे हैं जो दो-तीन ओवर गेंदबाजी भी कर सके और बल्ले से भी योगदान दे सके तो मेरी राय में नितीश रेड्डी और सूर्यांश शेडगे इस भूमिका के लिए सही रहेंगे। शिवम दुबे गेंदबाजी में उतने सक्षम नहीं हैं।
शिवम दुबे को है फील्डिंग में सुधार की जरूरत
वसीम ने आगे कहा कि अगर आपको गेंदबाजी के लिए किसी की जरूरत हो तो शायद वह आपकी पहली पसंद नहीं होंगे, लेकिन मुझे लगता है कि जब भी हार्दिक उपलब्ध न हों तो नितीश रेड्डी और शायद सूर्यांश शेडगे ही वे दो नाम होंगे जिन पर आप सबसे पहले विचार करेंगे। 48 साल के जाफर ने यह भी कहा कि दुबे की फील्डिंग टी20 सीरीज में उम्मीद के मुताबिक नहीं थी। उन्होंने इस ऑल-राउंडर से अपनी फील्डिंग को बेहतर करने के लिए भी कहा। उसी वीडियो में पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि एक चीज जिसमें उन्हें (शिवम दुबे) सुधार करने की जरूरत है वह है उनकी फील्डिंग। यह उनके साथ एक समस्या है और फील्डिंग में वे थोड़े कमजोर हैं और अक्सर फील्डिंग के दौरान उन्हें छिपाना पड़ता है।
रोहित-शुभमन ओपनर, इशान-शिवम आउट; AI ने चुनी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
टी20 सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 14 जून से खेली जाएगी। इस वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन एआई ने किया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
