भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने अगले दोनों मुकाबले जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीतने होंगे। भारत को यहां पर जीत के अंतर का भी ध्यान रखना होगा जिससे कि उनका रन रेट भी मेंटेन रहे। जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मैच से पहले पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भारत को जीत का मंत्र दिया और कहा कि अच्छी क्रिकेट खेलो, अगर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर भी हो गए तो कोई बात नहीं।
अच्छी क्रिकेट खेलकर बाहर हुए तो कोई बात नहीं
वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ अगर इंडिया के ओपनर चल गए या फिर तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या चल गए तो फिर आपको सोचने की क्या जरूरत है। हमारे ये बल्लेबाज चल नहीं रहे तो हम सोचने पर मजबूर हो रहे हैं। इसलिए मैं कह रहा हूं कि फ्री होकर क्रिकेट खेलें, क्या होगा आप ज्यादा से ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाओगे, लेकिन अगर अच्छी क्रिकेट खेलकर बाहर हो गए तो कोई बात नहीं।
किसी भी टीम के खिलाफ डरकर खेलने की जरूरत नहीं
सहवाग ने आगे कहा कि अगर आप डर कर खेलोगे, दुबक कर खेलोगो तो फिर तो कोई बात ही नहीं है। अगर आप इस तरह से जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलोगे तो फिर आप इस टीम के खिलाफ उस अंतर से नहीं जीत पाओगे जिस अंतर से आप जीतना चाहते हो। आप अच्छी क्रिकेट खेलो, बिंदास खेलो तो फिर रिजल्ट आपके फेवर में आएंगे। सहवाग ने इस दौरान ये भी कहा कि तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट काफी खराब रहा है तो इन दोनों के भी अपने खेल पर ध्यान देने की जरूरत है। खास तौर पर कप्तान को फ्रंट से टीम को लीड करने की जरूरत है।
ये खबरें भी पढ़ें
‘120 की रफ्तार वाले बॉलर से विरोधी टीम को कैसे डराओगे’, शोएब अख्तर ने टीम इंडिया से पूछा सवाल
