भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी, लेकिन इस टेस्ट सीरीज के पहले अगर बात उस बल्लेबाज की हो जिसने टेस्ट प्रारूप में श्रीलंका के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली है तो इसमें पहला नाम पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग का आता है। सहवाग भारत की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर हैं और यही नहीं जिस मैच में सहवाग ने ये पारी खेली थी उस मैच में भारत को पारी और 24 रन से जीत मिली थी।

सहवाग ने बनाए थे 254 गेंदों पर 293 रन

सहवाग ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की तरफ से टेस्ट प्रारूप में सबसे बड़ी पारी खेलने का कमाल साल 2009 में किया था। भारत और श्रीलंका के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में ये टेस्ट मैच 2 दिसंबर से खेला गया था और इस मैच में सहवाग की बल्लेबाजी कमाल की रही थी। इस मुकाबले में पहली पारी में श्रीलंका की टीम ने भारत के खिलाफ तिलकरत्ने दिलशान की 109 रन की पारी के दम पर 393 रन बनाए थे।

इसके बाद भारत ने श्रीलंका के 393 रन के जवाब में पहली पारी में 9 विकेट पर 726 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी थी। भारत की तरफ से पहली पारी में सहवाग ने 254 गेंदों पर 293 रन बनाए थे और इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 40 चौके भी लगाए थे। सहवाग के अलावा इस मैच में एमएस धोनी ने नाबाद 100 रन की पारी खेली थी जबकि सचिन तेंदुलकर ने 53 रन, वीवीएस लक्ष्मण ने 62 रन तो वहीं राहुल द्रविड़ ने 74 रन जबकि मुरली विजय ने 87 रन की पारी खेली थी।

इस मैच में भारत ने पहली पारी में 726 रन बनाए और टीम इंडिया ने 333 रन की बड़ी बढ़त हासिल की थी। इसके बाद दूसरी पारी में श्रीलंका की टीम ने कुमार संगकारा की 137 रन की शतकीय पारी के बावजूद 309 रन ही बनाए और उसे पारी व 24 रन से हार मिली। भारत की तरफ से दूसरी पारी में जहीर खान ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए थे जबकि पहली पारी में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट हरभजन सिंह ने लिए थे। इस मुकाबले में सहवाग को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

ध्रुव जुरेल या सरफराज खान, प्लेइंग 11 में नंबर 6 के लिए कौन हैं ज्यादा फिट; पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने बताया नाम

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने बताया कि पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में किन तीन तेज गेंदबाजों को शामिल करना चाहिए साथ ही नंबर 6 पर ध्रुव या सरफराज खान में से किसे मौका मिल सकता है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)