चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व साल 2010 से लेकर 2023 तक किया। इन 13 साल में उन्होंने 103 टेस्ट मैच खेले जिसमें 19 शतक के साथ 7195 रन बनाए। पुजारा ने जितने दिनों तक टेस्ट क्रिकेट खेला इस दौरान उन्होंने कई बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया और अब उन्होंने उन खिलाड़ियों की बेस्ट टेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन किया जिसके साथ वो खेले थे। उन्होंने अपनी इस ऑल-टाइम प्लेइंग इलेवन में खुद को भी शामिल किया।

राहुल द्रविड़-वीरेंद्र सहवाग ओपनर

क्रिकइन्फो के क्विक सिंगल्स कार्यक्रम पुजारा ने अपनी जिस ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन किया उसमें उन्होंने ओपनर के रूप में राहुल द्रविड़ और पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को चुना। तीसरे नंबर पर इस टीम में उन्होंने खुद को रखा जबकि चौथे नंबर पर उन्होंने अपनी इस टीम में पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को जगह दी। पुजारा ने अपनी इस टीम में रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी को जगह नहीं दी जो चौंकाने वाला रहा।

पुजारा ने अपनी टीम में बल्लेबाजी क्रम में 5वें स्थान पर विराट कोहली को रखा जबकि वीवीएस लक्ष्मण को उन्होंने बैटिंग क्रम में छठे स्थान पर जगह दी। उन्होंने अपनी इस टीम में विकेटकीपर के रूप में एमएस धोनी नहीं बल्कि ऋषभ पंत का चयन किया तो वहीं ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा को टीम में जगह दी। दूसरे स्पिनर के रूप में उन्होंने टीम में आर अश्विन को जगह दी जो अच्छी बल्लेबाजी भी टेस्ट में करते थे। वहीं तेज गेंदबाज के रूप में उन्होंने अपनी टीम में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को जगह दी। पुजारा ने अपनी टीम में 12वें खिलाड़ी के रूप में तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को जगह दी।

पुजारा के द्वारा चुनी गई ऑल-टाइम TEAMMATES प्लेइंग 11

राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा (12वें खिलाड़ी)।

वैभव सूर्यवंशी ने टॉप-3 में मारी एंट्री, शाहबाज नंबर 2; दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल के बाद टॉप-10 बैटर

वैभव ने दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ 132 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-3 में आ गए। इस लिस्ट में शाहबाज अहमद और सुदीप घरामी का जलवा बरकरार है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)