भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चैंपियन बनने के लिए बस न्यूजीलैंड को हराना है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा और इस मैच के लिए क्या भारत को अपनी प्लेइंग 11 में किसी तरह का बदलाव करना चाहिए इसके बारे में टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बैटर वीरेंद्र सहवाग ने बताया।

भारत को प्लेइंग 11 में बदलाव करने की जरूरत नहीं

भारत-इंग्लैंड मैच खत्म होने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर इस मुकाबले के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान सहवाग से पूछा गया कि क्या भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में किसी तरह का कोई बदलाव करने की जरूरत है। इसका जवाब देते हुए सहवाग ने कहा कि भारत को अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी तरह की बदलाव नहीं करनी चाहिए।

सहवाग ने कहा कि मेरे हिसाब से फाइनल में प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए, बाकी क्या है कि जब टीम अहमदाबाद की पिच देखेगी कि मैच लाल मिट्टी पर होनी है या फिर काली मिट्टी पर, कंडीशन क्या है और न्यूजीलैंड की क्या ताकत है तो फिर उसके हिसाब से एक कोई टैक्टिकल चेंज किया तो किया, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि भारतीय टीम में कोई बदलाव होनी चाहिए।

सहवाग ने वरुण को किया स्पोर्ट

सहवाग ने कहा कि वरुण ने 4 ओवर में 64 रन खाए और एक विकेट जोस बटलर के रूप में मिला। उनकी पिटाई हुई, लेकिन कहां हुई ये देखने वाली बात है। कोलकाता हो या मुंबई हर जगह बैटिंग के लायक पिच थी और विकेट इतने अच्छे हैं तो कम से कम उन्होंने एक को तो आउट किया, कुछ बॉलर तो ऐसे भी होंगे जो रन खाकर गए और आउट किसी को नहीं किया। सहवाग ने ये भी कहा कि विकेट चाहे बैटर्स के लिए कितना भी अच्छा हो, लेकिन आपको बचना आना चाहिए। 4 ओवर में आपको 40-45 रन देकर निकलना चाहिए, लेकिन वो इंग्लैंड के खिलाफ 15-20 रन फालतू दे गए।

ये खबरें भी पढ़ें

संजू सैमसन ने पावरप्ले में बनाए इतने रन की टूटा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड, रोहित की बराबरी पर आए

IND vs ENG: अभिषेक ने ऑफ-स्पिनर के सामने घुटने टेके, सेमीफाइनल में फेंक दिया अपना विकेट; कोई धैर्य रखना सिखाओ