टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने सलाह दी है कि भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मैच के लिए अभिषेक शर्मा को आराम देना चाहिए। अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में अब तक नहीं चल पाए हैं और खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह ग्रुप स्टेज में लगातार तीन बार बिना खाता खोले आउट हुए और पहले सुपर 8 मैच में साउथ अफ्रीका से भारत की 76 रन की हार के दौरान सिर्फ 12 गेंदों में 15 रन ही बना पाए थे।
अभिषेक शर्मा को दे सकते हैं आराम
वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर कहा कि अगर मैं वहां होता तो मैं अभिषेक शर्मा को आराम देता और उनकी जगह संजू सैमसन को ट्राई करता। यह एक ऐसा (जिम्बाब्वे के खिलाफ) मैच है जहां आप ट्राई कर सकते हैं क्योंकि अगर इंडिया यह मैच हार जाती है तो वे बाहर हो जाएंगे। चूंकि यह इतना जरूरी मैच है इसलिए इंडिया को फॉर्म के आधार पर अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन करना चाहिए।
प्लेइंग इलेवन के चयन में हो सकते हैं बदलाव
सहवाग ने पूरे टूर्नामेंट में भारत के टैक्टिकल अप्रोच का बचाव किया साथ ही उन्होंने बताया कि कहां पर सुधार की जरूरत है। भारत के पूर्व बैटर ने कहा कि मुझे लगता है कि प्लेइंग इलेवन के चयन में बदलाव हो सकते हैं, लेकिन टीम की टैक्टिक्स खराब नहीं रही हैं और सिर्फ एग्जक्यूशन में दिक्कत रही है। वह पहलू बेहतर हो सकता है और वे उसमें सुधार करने की कोशिश करेंगे। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा दोनों ही अच्छी लय में नहीं हैं इसलिए उन्हें यह ध्यान में रखना होगा।
आपको बता दें कि अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा दोनों के संघर्ष ने भारत के मध्यक्रम पर ज्यादा दबाव डाला है। यह एक ऐसा मसला है जिसे बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले कम करने की कोशिश की थी। इन दोनों बल्लेबाजों के असर की कमी ने पूरे टूर्नामेंट में टीम के लिए लगातार चुनौतियां खड़ी की हैं। भारत को आगे जाने के लिए अगले दोनों मैच जीतने जरूरी है जबकि साउथ अफ्रीका अपने तीनों मैच जीत जाए तो भारत की राह आसान हो जाएगी।
ये खबरें भी पढ़ें
‘120 की रफ्तार वाले बॉलर से विरोधी टीम को कैसे डराओगे’, शोएब अख्तर ने टीम इंडिया से पूछा सवाल
