भारतीय टेस्ट टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने गॉल टेस्ट मैच की पहली पारी में श्रीलंका के खिलाफ 82 रन की पारी खेली और आउट हुए। राहुल इस मैच में अपने शतक से जरूर चूक गए, लेकिन उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर पंकज राय का रिकॉर्ड तोड़ दिया। केएल राहुल अब बतौर ओपनर भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट की पहली 55 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पंकज राय से आगे निकल गए। हालांकि इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग पहले स्थान पर हैं जबकि रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर से आगे हैं।
केएल राहुल ने पंकज राय को पीछे छोड़ा
केएल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 82 रन की पारी खेली और वो अब बतौर ओपनर टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से पहली 55 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 9वें नंबर पर आ गए। केएल राहुल ने बतौर ओपनर टेस्ट क्रिकेट पहली 55 पारियों में कुल 1855 रन बनाए हैं जबकि पंकज राय ने इतनी पारियों में कुल 1790 रन बनाए थे और वो दसवें नंबर पर खिसक गए। इस लिस्ट में पहले स्थान पर वीरेंद्र सहवाग हैं जिन्होंन बतौर ओपनर भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट की पहली 55 पारियों में कुल 2883 रन बनाए थे।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर हैं जिन्होंने कुल 2798 रन बनाए थे जबकि यशस्वी जायसवाल 2567 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में चौथे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने बतौर ओपनर टेस्ट की पहली 55 पारियों में 2558 रन बनाए थे जबकि 5वें स्थान पर सुनील गावस्कर हैं जिन्होंने 2509 रन बनाए थे। शिखर धवन इस सूची में 2250 रन के साथ छठे स्थान पर मौजूद हैं तो वहीं मुरली विजय 2210 रन के साथ सातवें नंबर पर हैं। 1980 रन के साथ नवजोत सिंह सिद्धू 8वें स्थान पर मौजूद हैं।
55 टेस्ट पारियों के बाद बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय
2883 रन – वीरेंद्र सहवाग
2798 रन – गौतम गंभीर
2567 रन – यशस्वी जयसवाल
2558 रन – रोहित शर्मा
2509 रन – सुनील गावस्कर
2250 रन – शिखर धवन
2210 रन – मुरली विजय
1980 रन – नवजोत सिंह सिद्धू
1855 रन – केएल राहुल
1790 रन – पंकज रॉय
ऋषभ पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड, विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 विकेटकीपर
IND vs SL 1st Test: ऋषभ पंत ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में पहले दिन एक छक्का लगाया और टेस्ट में विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए और एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
