भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने भारत और श्रीलंका के बीच शुरू होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले अपनी ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन किया। कमाल की बात ये रही कि उथप्पा ने अपनी इस प्लेइंग इलेवन में सुनील गावस्कर, गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, जवागल श्रीनाथ, अनिल कुंबले, मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया। उन्होंने अपनी इस टीम में दो स्पिनर, एक ऑलराउंडर और दो तेज गेंदबाज को शामिल किया।
उथप्पा ने सहवाग-राहुल को चुना बतौर ओपनर
उथप्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो टेस्ट की अपनी ऑल-टाइम प्लेइंग इलेवन चुनते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पूछा गया कि ओपनर के रूप में वो सुनील गावस्कर और सहवाग में से किसे टीम में चुनेंगे तो उन्होंने सहवाग का नाम लिया। दूसरे ओपनर के रूप में उनके पास गौतम गंभीर और केएल राहुल का विकल्प था जिसमें से उन्होंने राहुल का चयन किया। यानी ओपनर के रूप में उन्होंने अपनी टीम में सहवाग और केएल राहुल का चयन किया।
सचिन को चौथे जबकि कोहली को 5वें स्थान पर रखा
तीसरे नंबर के लिए उन्होंने राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा में से द्रविड़ का चयन किया जबकि बैटिंग क्रम में सचिन तेंदुलकर को चौथे तो वहीं विराट कोहली को 5वें स्थान पर रखा। विकेटकीपर के रूप में उन्हें एमएस धोनी और ऋषभ पंत का विकल्प दिया गया तो उन्होंने धोनी की चयन किया। वहीं इस टीम में ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने कपिल देव का चयन किया। वहीं उन्होंने हरभजन सिंह और आर अश्विन में से अश्विन को टीम में जगह दी जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी में से उन्होंने बुमराह का चयन किया। इसके बाद उन्होंने श्रीनाथ और जहीर में से जहीर को टीम में जगह दी जबकि दूसरे स्पिनर के रूप में अनिल कुंबले का चयन किया।
रॉबिन उथप्पा द्वारा चुनी हुई ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन
वीरेंद्र सहवाग, केएल राहुल, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, एमएस धोनी, कपिल देव, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, जहीर खान, अनिल कुंबले।
रोहित नंबर 1, सचिन, सहवाग, कोहली, धोनी से आगे युवराज; वनडे में एक दशक में सबसे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप-7 भारतीय
भारत की तरफ से वनडे प्रारूप में एक दशक में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने ये कमाल 2010 के दशक में किया था और वनडे फॉर्मेट में कुल इतने छक्के लगाए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
