टी20 वर्ल्ड कप 2026 में काफी इंतजार के बाद अभिषेक शर्मा के बल्ले से रन निकले। अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में 30 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली और ये टी20 वर्ल्ड कप में उनका पहला अर्धशतक रहा। भारत के ये स्टार ओपनर अब फॉर्म में है, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें आगे इस तरह से सफल बने रहने के लिए कुछ अहम सुझाव दिए।

काफी कुछ झेल रहे हैं अभिषेक

सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा कि अभिषेक शर्मा इस वक्त काफी कुछ झेल रहे हैं। जब वो खेलते हैं, शॉट लगाते हैं तो सब उनकी वाहवाही करते हैं, लेकिन जब वो वही शॉट खेलकर आउट हो जाते हैं, रन नहीं आते तो वो सबको खराब लगते हैं। तो ये एक बारीक लाइन है आत्मविश्वास और अतिआत्मविश्वास के बीच में। ये बल्लेबाजों को ध्यान रखना पड़ता है कि मैं कॉन्फिडेंट हूं, लेकिन ओवर कॉन्फिडेंट नहीं। तो मैं बॉल को देखकर मारूंगा ना कि इगो में आकर कि भाई मुझे मारना ही मारना है।

गेंद को रोकने में कोई हर्ज नहीं

सहवाग ने आगे कहा कि जब कोई खिलाड़ी ऐसा करता है कि मुझे मारना ही मारना है तो फिर अपने विकेट देकर चला जाता है। तो अभिषेक शर्मा भी ऐसा ही करें कि जब लेग साइड में बॉल आए तो वहीं मारें, जब ऑफ साइड में आए तो वहां मारे, लेकिन जब गेंद अच्छी हो तो उसे रोक लें। गेंद को रोकने में कोई हर्ज नहीं है। अभी क्या हो रहा है कि जब वो स्ट्राइक पर होते हैं तो कोशिश करते हैं कि मैं 6 में 6 बॉल मारूं। तो कोशिश ये होनी चाहिए कि आज नहीं लग रहा तो डिफेंस करो और एक रन ले लो। बैट्समैन को बहुत सूझबुझ के साथ खेलना पड़ता है।

मैच में नर्वसनेस है बहुत जरूरी

सहवाग के खिलाड़ी के इगो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी मैच में यो सोचकर जाता है कि ये मेरा पहला मैच है। अगर मैं अपनी बात करूं कि मैं बड़ा प्लेयर बन गया हूं तो ये मुझे पब्लिक ने बनाया है। मैंने जो पहले किया है उससे मैं हीरो बना, लेकिन आज, मुझे फिर से खेलना है, रन बनाने हैं। अगर मैं ये सोचूं कि मैंने बहुत रन बनाए हैं, मैं देख लूंगा तो इसका मलतब ये है कि आप बिना तैयारी के जा रहे हो। मैच में नर्वसनेस बहुत जरूरी है, अगर आप नर्वस हो तो ये आपको जागरूक करती है कि मुझे देखकर खेलना है। बॉलर मत देखो की कौन है क्योंकि बॉल को मारनी है तो उसे रिसपेक्ट दो कि वो अच्छी है कि खराब है।

ये खबरें भी पढ़ें

अभिषेक-संजू ओपनर, वरुण आउट, कुलदीप इन; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

‘अभिषेक-तिलक से नहीं चलेगा काम, शिवम बढ़ा सकते हैं परेशानी’; पूर्व बैटर ने इंडीज के खिलाफ मैच से पहले भारत को किया सावधान

तिलक वर्मा ने 275 की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर हार्दिक पंड्या को छोड़ा पीछे, युवराज अब भी पहले नंबर पर काबिज