टी20 इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लीन पैच से गुजर रहे हैं और ये बल्लेबाज पिछले 3 मैचों में डक पर आउट हो चुका है। अभिषेक के इस तरह से आउट होने को लेकर क्रिकेट जगत में खूब चर्चा हो रही है और अभिषेक की कमजोरी का फायदा विरोधी टीम खूब उठा रही हैं और इसमें कामयाब भी हो रही है।

अभिषेक का नहीं चलना टीम इंडिया के लिए अच्छा नहीं है क्योंकि लीग मैचोंं में भारत का सामना अपेक्षाकृत कमजोर टीमों के साथ था, लेकिन अब टीम इंडिया सुपर 8 में है जहां उसे बेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान पर उतरना है। सुपर 8 में एक भी गलती टीम पर भारी पड़ सकती है और इस स्टेज पर एक भी हार टीम इंडिया के चैंपियन बनने की राह में बाधा डाल सकती है।

अभिषेक शर्मा को सूर्यकुमार यादव से है सीखने की जरूरत

अभिषेक यहां से किस तरह से लय में आ सकते हैं साथ ही वो अपनी किस कमी को दूर करके रन बना सकते हैं इसको लेकर तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स राय दे रहे हैं। इसी लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग भी हैं जिन्होंने क्रिकबज पर बात करते हुए बताया कि वो किस तरह से आगे रन बनान सकते हैं। सहवाग ने कहा कि अभिषेक नीदरलैंड्स के खिलाफ भी डक पर आउट हुए, लेकिन वो जिस गेंद पर आउट हुए वो मारने वाली गेंद थी। अभिषेक ने शायद उम्मीद नहीं की होगी कि गेंद पड़ने के बाद ज्यादा तेज आ गई और वो मिस कर गए।

सहवाग ने आगे कहा कि मैं भी इस स्थिति से गुजरा हूं और मैंने भी शुरुआत में कुछ मैचों में डक पर आउट हुआ था, लेकिन कमबैक करना उतना मुश्किल नहीं है क्योंकि यहां पर सिर्फ माइंडसेट ही है कि मैं नेट में अच्छा कर रहा हूं, सही शॉट मार रहा हूं तो फिर आउट क्यों हो रहा हूं। फिर बात आ जाती है शॉट सेलेक्शन की, कि आपको किस गेंद पर चौके-छक्के लगाने हैं। अभिषेक शायद यही गलती कर रहे हैं कि उन्हें किस गेंद पर शॉट लगाना है वो इसका चयन नहीं कर पा रहे हैं। ये उनकी छवि बन गई है कि वो आते ही मारेंगे।

सहवाग ने आगे कहा कि अभिषेक से कुछ इस तरह की उम्मीदें ही हैं कि वो गलती कर बैठेंगे कि वो आते ही छक्के लगाएं। मुझे लगता है कि उन्हें जल्दबाजी से बचना चाहिए और अगर वो एक-दो ओवर खेल लें तो कोई दिक्कत नहीं है। अगर वो 12 गेंद खेलकर 0 रन बनाएंगे तो वो अगले 12 गेंद पर बहुत सारे रन बना देंगे क्योंकि वो तो 13-14 गेंद पर 50 बना देते हैं। उन्हें थोड़ा सा टाइम दें और इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा। आप सूर्यकुमार यादव से सीख लो कि जब उनके रन नहीं बन रहे थे तो उन्होंने ऐसे ही किया और उनके रन बनने लगे। सूर्यकुमार पहले 15-20 गेंद खेलने की कोशिश करते हैं और फिर मारना शुरू करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें

नीदरलैंड्स के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले शिवम दुबे रह गए खाली हाथ, वरुण चक्रवर्ती को मिला इनाम

शिवम ने पारी में 6 छक्के लगा तोड़ा युवराज, रैना, इशान का रिकॉर्ड; 66 रन बनाकर हार्दिक का कीर्तिमान किया ध्वस्त