विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा की ‘मोनोपॉली’ सलाह, बताया लॉकडाउन में समय काटने का तरीका; कहा- दूर करें गलतफहमियां
कोरोनावायरस के कारण देश 21 दिनों के लिए लॉकडाउन है। सभी प्रकार की खेल गतिविधियों पर विराम लगा है। यही वजह है कि हर खिलाड़ी अपने घर पर ही रहने को मजबूर है। हालांकि, इन दिनों को भी वे इंजॉय करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

कोरोनावायरस के कारण देश 21 दिनों के लिए लॉकडाउन है। सभी प्रकार की खेल गतिविधियों पर विराम लगा है। यही वजह है कि हर खिलाड़ी अपने घर पर ही रहने को मजबूर है। हालांकि, इन दिनों को भी वे इंजॉय करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ खुद को कनेक्ट कर रहे हैं। विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट, फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
इसी क्रम में अनुष्का ने 7 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें उनके अलावा पति विराट कोहली और उनकी मां आशिमा शर्मा और पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा भी दिख रहे हैं। इस तस्वीर में वे बोर्ड गेम (Monopoly) खेलती दिख रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लंबा चौड़ा संदेश भी लिखा है। इसमें उन्होंने जिंदगी की बड़ी सीख भी दी है।
अनुष्का शर्मा ने लिखा, यह उनके लिए जिन्होंने हमारी प्रारंभिक देखभाल की है, फैमिली, जिससे हमने जिंदगी के सफर पर बढ़ना सीखा। कैसे चलना है, कैसे खाना है, कैसे लोगों से मिलना-जुलना है। कैसे दुनिया का सामना करना है… सबकुछ सिखाया। इन सब चीजों से हमारी परवरिश हुई। इसका हम पर स्थायी असर है। इस दुनिया में हम रह रहे हैं। यहां बहुत अनिश्चिचतता है। मुझे यकीन है कि आपमें से बहुत लोगों को अपने परिवार से मिलने-जुलने का मौका मिला होगा।
बॉलीवुड अभिनेत्री ने लिखा, आपकी जिंदगी में जो भी बेशकीमती है। उनकी देखभाल के लिए घर पर रहिए। इन मौकों का मुस्कुराहट, हंसी, स्नेह और लगाव के साथ लाभ उठाइए। इसके अलावा अपने प्रियजनों के साथ गलतफहमियों को दूर करने में, बॉन्डिंग करने, रिश्तों को और भी मजबूत बनाने, जिंदगी और इसके सपनों को लेकर बातचीत करने और बेहतर भविष्य की कमानाओं में बिताएं।’ उन्होंने यह भी कहा कि ‘मोनोपॉली’ के इस खेल में हमारी प्रतिद्वंद्वी टीम आउट हो चुकी थी। कोई बता सकता है कि यह खेल किसने जीता?
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?