आईपीएल 2026 का सुखद समापन हो चुका और इस सीजन में आरसीबी विनर बनी जबकि गुजरात की टीम उप-विजेता रही। इस सीजन में ऐसे कई खिलाड़ी रहे जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के जरिए सबको खूब प्रभावित किया। इस सीजन में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अब दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने टीम ऑफ आईपीएल 2026 का चयन किया। हालांकि हर्षा ने अपनी टीम में शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे बैटर्स को जगह नहीं दी जिन्होंने इस सीजन में जमकर रन बनाए।
हर्षा ने वैभव व कोहली को चुना ओपनर
हर्षा ने आईपीएल 2026 की बेस्ट प्लेइंग 11 का चयन अपने यूट्यूब चैनल पर किया और कहा कि मेरी प्लेइंग इलेवन में ओपनर का चयन करना सबसे कठिन रहा। मैंने इसके लिए वैभव सूर्यवंशी का चयन किया जिसे की सम्मानित और जानकार लोग एक पीढ़ी में आने वाला खिलाड़ी बता रहे हैं और उन्होंने इस सीजन में कई अवॉर्ड्स जीते। वैभव सिर्फ ऐसा लड़का नहीं है जो सिर्फ जोर-जोर से मारते हैं बल्कि वो ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने खेल को हालात के हिसाब से ढाल सकते हैं और अलग-अलग पिचों पर खेल सकते हैं। अगर पिच धीमी है तो वो इंतजार करेंगे।
हर्षा ने आगे कहा कि इस सीजन में बतौर ओपनर अभिषेक शर्मा, गिल, साई सुदर्शन, केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैं विराट कोहली से आगे नहीं जाऊंगा। कोहली ने समय के हिसाब से अपने खेल को बदला है और दूसरे ओपनर के रूप में वो मेरी पहली पसंद हैं। अगर वैभव, कोहली के साथ मैदान पर उतरते हैं तो मैं उनसे यही कहूंगा कि तुम बस गेंद को हिट करो और विराट को ध्यान से देखो। देखो कि विराट कोहली किस तरह तैयारी करते हैं। देखो कि वह अपनी पारी को किस तरह आगे बढ़ाते हैं और सिर्फ विराट कोहली को देखकर ही, एक खिलाड़ी के तौर पर तुम भी तरक्की की सीढ़ियां चढ़ने लगोगे। फिर, तीसरे नंबर के लिए मेरे पास दो दावेदार हैं।
हर्षा भोगले ने अपनी टीम में तीसरे नंबर पर इशान किशन को जबकि हेनरिक क्लासेन को चौथे नंबर पर रखा। पांचवें नंबर पर हर्षा ने इस सीजन के विनर कैप्टन रजत पाटीदार को रखा जबकि उन्होंने अपनी टीम में तीन ऑलराउंडर्स को जगह दी। उन्होंने इस टीम में नितिश कुार रेड्डी, क्रुणाल पंड्या और सुनील नरेन को जगह दी जबकि तेज गेंदबाज के रूप में उन्होंने प्लेइंग 11 में जोफ्रा आर्चर, कगिसो रबाडा व भुवनेश्वर कुमार को जगह दी।
हर्षा भोगले द्वारा चुनी गई टीम ऑफ आईपीएल
वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, रजत पाटीदार, नितीश कुमार रेड्डी, क्रुणाल पंड्या, सुनील नरेन, जोफ्रा आर्चर, कगिसो रबाडा, भुवनेश्वर कुमार।
यशस्वी-राहुल ओपनर, पंत-नितिश भी शामिल; अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए AI ने चुनी भारत की प्लेइंग 11
भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की सीरीज में 6 जून से हिस्सा लेना है। जीत के लिए फेरवरेट मानी जा रही भारतीय टीम की इस टेस्ट के लिए क्या बेस्ट प्लेइंग इलेवन हो सकती है इसका चयन एआई ने किया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
