आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी का सामना गुजरात के साथ हुआ और इस मैच को आरसीबी ने 5 विकेट से जीत लिया और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मैच में जहां विराट कोहली ने नाबाद 75 रन की पारी खेली तो वहीं शुभमन गिल ने सिर्फ 10 रन बनाए। इसके बावजूद इस सीजन में कोहली और गिल अपनी-अपनी टीमों के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं आरसीबी और गुजरात के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स कौन-कौन रहे जानते हैं।
विराट ने आरसीबी के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन
आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने 16 मैचों में एक शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 675 रन बनाए और अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे। कोहली का इस सीजन में बेस्ट स्कोर नाबाद 105 रन रहा। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कप्तान रजत पाटीदार रहे जिन्होंने 15 मैचों में 5 अर्धशतक के साथ 501 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 93 रन रहा। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर देवदत्त पडीक्कल रहे जिन्होंने 16 मैचों में 3 अर्धशतक के साथ 464 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 61 रन रहा।
शुभमन गिल ने गुजरात के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन
गुजरात को इस सीजन में उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा, लेकिन कप्तान गिल ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने इस सीजन में 16 मैचों में 732 रन एक शतक और 6 अर्धशतक की मदद से बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 104 रन रहा। साई सुदर्शन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे जिन्होंने 722 रन 17 मैचों में बनाए और इस दौरान एक शतक और 8 अर्धशतक भी लगाए और उनका बेस्ट स्कोर 100 रन रहा। वहीं तीसरे नंबर पर जोस बटलर रहे जिन्होंने 17 मैचों में 526 रन 4 अर्धशतक की मदद से बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 60 रन रहा।
वैभव इम्पैक्ट प्लेयर, साई-इशान भी शामिल, कोहली नंबर 3, गिल आउट; पूर्व भारतीय खिलाड़ी चुनी IPL 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट
भारत के पूर्व क्रिकेटर ने आईपीएल 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन किया जिसमें उन्होंने शुभमन गिल को जगह नहीं दी। इस टीम में वैभव, कोहली, साई, इशान, भुवी, जोफ्रा, नितिश रेड्डी जैसे खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
