डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी आईपीएल 2026 में एक बार फिर से अपने खिताब की रक्षा करने की कोशिश करेगा। आरसीबी ने पिछले सीजन का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था और ये टीम चाहेगी कि वो अपने विजयीक्रम को बनाए रखे। आरसीबी ने इस सीजन के लिए अपने टीम में कोई ज्यादा बदलाव नहीं किया था और ये टीम किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकती है इसके बारे में पूर्व भारतीय बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने बताया।

वेंकटेश अय्यर को प्लेइंग 11 में नहीं किया शामिल

संजय ने स्टार स्पोर्ट्स पर इस सीजन के लिए आरीसीबी की जिस प्लेइंग इलेवन का चयन किया उसमें उन्होंने वेंकटेश अय्यर को शामिल नहीं किया जिसे इस टीम ने 7 करोड़ में मेगा नीलामी में खरीदा था। वेंकटेश ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंद और बल्ले दोनों तरह से टीम को सहयोग करते हैं, लेकिन संजय ने कहा कि महंगी कीमत इस बात की गारंटी नहीं होती कि आप प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन ही जाएं और मेरी इस टीम में उनके लिए कोई जगह नहीं हैं।

विराट कोहली-फिल साल्ट ओपनर

संजय ने इस सीजन की बेस्ट प्लेइंग इलेवन में ओपनर के रूप में विराट कोहली और फिल साल्ट का चयन किया जबकि तीसरे नंबर पर देवदत्त पडीक्कल को रखा। कप्तान रजत पाटीदार को उन्होंने चौथे नंबर पर जगह दी जबकि विकेटकीपर जितेश शर्मा को छठे स्थान पर रखा। इसके बाद उन्होंने टीम में टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पंड्या को जगह दी जो गेंद से भी टीम को सहयोग करते हैं।

3 तेज गेंदबाजों को टीम में दी जगह

संजय बांगड़ ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया और भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल को शामिल किया। उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सुयश शर्मा को टीम में जगह दी। हालांकि जोश हेजलवुड अभी अपनी इंजरी से उबर रहे हैं और वो आरसीबी के लिए खेलेंगे या नहीं इसको लेकर कुछ साफ नहीं है। जोश हेजलवुड आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट (22 विकेट) लेने वाले बॉलर रहे थे और आरसीबी को चैंपियन बनाने में उनकी बड़ी भूमिका रही थी।

IPL 2026 के लिए संजय बांगड़ द्वारा चुनी गई आरसीबी की प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं

‘मगर बड़े मैचों में ‘रास्कल’ बन जाते हैं अभिषेक शर्मा’, भारतीय ओपनर को लेकर ब्रैड हैडिन का बड़ा बयान

गेल-डुप्लेसिस ओपनर, कोहली नंबर 3; दिनेश कार्तिक ने चुनी RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11, एबी को भी दी जगह