आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने जो 104 रन की पारी खेली वो कमाल की थी। गिल ने इस मैच में अपनी पारी के दौरान 3 छक्के और 15 चौके लगाए थे और इन 18 बाउंड्रीज के दम पर वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले कप्तानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए थे और केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया।

आईपीएल के एक सीजन में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने का रिकॉर्ड अब भी विराट कोहली के नाम पर ही दर्ज है। कोहली ने ये कमाल साल 2016 में किया था और उनका ये रिकॉर्ड अब तक नहीं टूट पाया है, लेकिन इस सीजन के फाइनल में आरसीबी के खिलाफ गिल ये कमाल कर सकते हैं और उनके पास कोहली को पीछे छोड़ने का मौका भी होगा।

गिल निकले केन विलियमसन से आगे

शुभमन गिल ने बतौर कप्तान आईपीएल 2026 में अब तक कुल 105 बाउंड्रीज लगा चुके हैं और इस लीग के एक सीजन में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले कप्तानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ चुके हैं। गिल ने केन विलियमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया था जिन्होंने साल 2018 में कुल 91 बाउंड्रीज लगाए थे और अब केन चौथे नंबर पर शिफ्ट हो गए। इस लिस्ट में कोहली 121 बाउंड्रीज के साथ पहले नंबर पर हैं जो उन्होंने साल 2016 में लगाए थे।

आईपीएल के एक सीजन में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं जिन्होंने साल 2016 में कुल 119 बाउंड्रीज लगाए थे जबकि इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर भी वॉर्नर ही हैं जिन्होंने साल 2017 में कुल 89 बाउंड्रीज लगाए थे। सचिन तेंदुलकर भी उनके साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से 5वें नंबर पर ही हैं जिन्होंने साल 2010 में बतौर कप्तान आईपीएल में कुल 89 बाउंड्रीज लगाए थे।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले टॉप-5 कप्तान

◎ 121 बाउंड्रीज: विराट कोहली (2016)
◎ 119 बाउंड्रीज: डेविड वॉर्नर (2016)
◉ 105 बाउंड्रीज: शुभमन गिल (2026)
◎ 91 बाउंड्रीज: केन विलियमसन (2018)
◎ 89 बाउंड्रीज: डेविड वॉर्नर (2017)
◎ 89 बाउंड्रीज: सचिन तेंदुलकर (2010)

शुभमन गिल के सामने कहीं नहीं ठहरते विराट कोहली, नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गुजरात के कप्तान का गजब है रिकॉर्ड

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर आईपीेएल में गिल का रिकॉर्ड कोहली के मुकाबले बेहद शानदार है। गिल इस मैदान पर 3 शतक लगा चुके हैं जबकि कोहली ने अब तक इस मैदान पर एक भी शतक नहीं लगाया है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)