Most runs for India in T20 world cup history: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है। टीम इंडिया इस सीजन में अपने खिताब को डिफेंड करने की कोशिश करेगी। इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए एक से बढ़कर एक दिग्गज बैटर खेलते हुए नजर आएंगे और सबकी नजर इस बात पर टिकी रहने वाली है कि कौन सबसे ज्यादा रन बनाता है।

टी20 वर्ल्ड कप में अगर बात भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बैटर्स की हो तो उसमें विराट कोहली पहले स्थान पर हैं जबकि इस लिस्ट में रोहित शर्मा, युवराज सिंह, गौतम गंभीर और एमएस धोनी जैसे बैटर शामिल हैं। भारत के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन रहा है, लेकिन वो टॉप 5 में शामिल नहीं हैं। हालांकि वो छठे नंबर पर मौजूद हैं।

कोहली के नाम दर्ज है सबसे ज्यादा रन

टी20 वर्ल्ड में भारत की तरफ से और ओवरऑल भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर विराट कोहली हैं। कोहली ने इस टूर्नामेंट में 35 मैचों में 1292 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम पर 15 अर्धशतक दर्ज हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 89 रन है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 47 मैचों में 12 अर्धशतक के साथ 1220 रन बनाए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं जिन्होंने 31 मैचों में 593 रन बनाए हैं जबकि उनके नाम पर 4 अर्धशतक लगाए हैं और बेस्ट स्कोर 70 रन है। इसके बाद एमएस धोनी 33 मैचों में 529 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं जबकि 5वें स्थान पर टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर हैं जिन्होंने 21 मैचों में 524 रन 4 अर्धशतक के साथ बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 75 रन है।

सूर्यकुमार यादव का टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में छठे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने 18 मैचों में 5 अर्धशतक के साथ 480 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 158.94 का रहा है जबकि औसत 40.00 का रहा है सूर्यकुमार का टी20 वर्ल्ड कप में बेस्ट स्कोर 68 रन रहा है। वो मौजूदा भारतीय टीम में टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय

विराट कोहली – 1292 रन
रोहित शर्मा – 1220 रन
युवराज सिंह – 593 रन
एमएस धोनी – 529 रन
गौतम गंभीर – 524 रन

ये खबरें भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप 2026: संजू ने मिले मौके का नहीं उठाया फायदा, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी कहीं बेंच पर बैठे ना रह जाएं

अंडर 19 वर्ल्ड कप: भारत ने फाइनल ने पहले तोड़ा पाकिस्तान का 19 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस मामले में बना नंबर 1