आईपीएल में कई बेहतरीन कप्तान हुए हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में अपनी-अपनी टीमों को चैंपियन बनाने का गौरव हासिल किया है। एमएस धोनी हों या फिर रोहित शर्मा इन्होंने ने सीएसके और मुंबई इंडियंस को 5-5 बार चैंपियन बनाया था, लेकिन विराट कोहली आरसीबी को कभी चैंपियन नहीं बना पाए। वहीं गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में केकेआर को 2 बार विनर बनाया था। अब इस लीग में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात की जाए तो इसमें ये सभी दिग्गज शामिल हैं, लेकिन कोहली सबसे ऊपर हैं।
बतौर कप्तान कोहली ने आईपीएल में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली ने लंबे अरसे तक आरसीबी की कप्तानी की थी। वो बेशक एक कप्तान के तौर पर सफल नहीं हो पाए, लेकिन बतौर बल्लेबाज वो खूब सफल रहे और उन्होंने इस टीम के लिए बतौर कप्तान 4994 रन बनाए थे। कोहली ने ये रन 133 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे। वो कप्तान के तौर पर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उनका रिकॉर्ड तोड़ पाना किसी के लिए भी आसान तो नहीं होने वाला है।
आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने सीएसके के लिए कई साल तक कप्तानी की और 137 की स्ट्राइक रेट से कप्तान के रूप में कुल 4753 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाया और कप्तान के रूप में इस टीम के लिए 129 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 3986 रन बनाए थे।
केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर भी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने कप्तान के रूप में इस टीम के लिए 123 की स्ट्राइक रेट से 3518 रन बनाए थे जबकि डेविड वॉर्नर ने बतौर कप्तान इस लीग में 141 की स्ट्राइक रेट से कुल 3356 रन बनाए थे और वो 5वें स्थान पर मौजूद हैं। इस सूची में छठे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने दिल्ली, केकेआर, पंजाब किंग्स जैसे टीमों की कप्तानी करते हुए 142 की स्ट्राइक रेट से अब तक 3096 रन बनाए हैं।
आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 खिलाड़ी
◎ 4994 रन: विराट कोहली (स्ट्राइक रेट 133)
◎ 4753 रन: एमएस धोनी (स्ट्राइक रेट 137)
◎ 3986 रन: रोहित शर्मा (स्ट्राइक रेट 129)
◎ 3518 रन: गौतम गंभीर (स्ट्राइक रेट 123)
◎ 3356 रन: डेविड वॉर्नर (स्ट्राइक रेट 141)
◉ 3096 रन: श्रेयस अय्यर (स्ट्राइक रेट 142)
कोहली को गुजरात के खिलाफ पहले क्वालिफायर में किसके साथ करनी चाहिए ओपनिंग, न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ने बताया
आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात के खिलाफ विराट कोहली को किसके साथ आरसीबी के लिए ओपन करना चाहिए इसके बारे में न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ने बताया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
