फॉर्च्यून इंडिया ने भारतीय सेलिब्रिटीज की उनकी व्यक्तिगत ब्रांड वैल्यू के आधार पर सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटी की सूची जारी की। इस सूची में क्रिकेट समेत अन्य क्षेत्रों के भी सेलिब्रिटिज शामिल हैं। फॉर्च्यून इंडिया के मुताबिक इस सूची के टॉप-10 सेलिब्रिटीज में तीन क्रिकटर्स शामिल हैं जबकि अन्य 7 फिल्मी दुनिया से हैं।

फॉर्च्यून इंडिया का सर्वे सिर्फ स्टार्स की संपत्ति, बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन या एंडोर्समेंट पर ही आधारित नहीं था, बल्कि यह उनकी खासियत, तालमेल, जुड़ाव, भरोसे, लगाव और जिम्मेदारी पर भी निर्भर था। इस सर्वे के मुताबिक भारतीय बैटिंग लीजेंड विराट कोहली भारत के सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू वाले सेलिब्रिटी हैं जिनकी ब्रांड वैल्यू ₹3,542 करोड़ है। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जिनकी ब्रांड वैल्यू ₹3,017 करोड़ है।

विराट की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा

इस सर्वे के मुताबिक टॉप-10 की लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ₹2,141 करोड़ की शानदार ब्रांड वैल्यू के साथ चौथे नंबर पर हैं। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक और शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था। उनका 16 साल का शानदार करियर रहा और आज भी वे देश के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं। वे अब 44 साल के हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के इतने सालों बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग का कोई मुकाबला नहीं है।

सचिन से आगे हैं एमएस धोनी

सचिन तेंदुलकर उन 10 मशहूर हस्तियों की लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं। सचिन ₹1,676 करोड़ की शानदार ब्रांड वैल्यू के साथ आलिया भट्ट और दिलजीत-अल्लू अर्जुन से आगे हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा तीसरे नंबर पर हैं जिनकी ब्रांड वैल्यू ₹2,507 करोड़ रुपये है। इस सूची में रणवीर सिंह पांचवें नंबर पर हैं जबकि अक्षय कुमार छठे तो वहीं अभिताभ बच्चन 7वें स्थान पर मौजूद हैं।

ब्रांड वैल्यू के हिसाब से भारत के टॉप-10 सेलिब्रिटी

विराट कोहली: ₹3,542 करोड़
शाहरुख खान: ₹3,017 करोड़
प्रियंका चोपड़ा: ₹2,507 करोड़
एमएस धोनी: ₹2,141 करोड़
रणवीर सिंह: ₹2,077 करोड़
अक्षय कुमार: ₹2,064 करोड़
अमिताभ बच्चन: ₹1,933 करोड़
सचिन तेंदुलकर: ₹1,676 करोड़
आलिया भट्ट: ₹1,606 करोड़
अल्लू अर्जुन: ₹1,522 करोड़

वैभव-प्रभसिमरन ओपनर, ऋतुराज-तिलक मध्यक्रम में; अफगानिस्तान के खिलाफ इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11, दूसरी जीत पर नजर

इंडिया ए टीम ट्राई सीरीज के अपने दूसरे मैच में अफगानिस्तान ए टीम से भिड़ेगी। इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है। भारत के लिए पारी की शुरुआत फिर से वैभव और प्रभसिमरन सिंह कर सकते हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)