भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला गया और इस मैच में विराट कोहली ने 74 रनों की पारी खेली। इसी के साथ वह अब न्यूजीलैंड के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रिकी पोंटिंग की बराबरी की। सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हैं।

आपको बता दें कि टॉप 10 की इस लिस्ट में सिर्फ दो ही भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं। विराट कोहली कीवी टीम के खिलाफ एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 1971 रन बना चुके हैं। वह अभी रिकी पोंटिंग की बराबरी पर हैं लेकिन वह अगले वनडे मैच में 1 रन बनाते ही उन्हें पीछे छोड़ देंगे। वहीं सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1750 रन बनाए थे।

टॉप 10 के अलावा बात करें तो भारत के स्टार खिलाड़ी रहे वीरेंद्र सहवाग इस मामले में 17वें, रोहित शर्मा 19वें और सौरव गांगुली 22वें स्थान पर हैं। सहवाग के नाम कीवी टीम के खिलाफ 1157 वनडे रन दर्ज हैं। वहीं रोहित शर्मा अब तक 1134 रन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में बना चुके हैं। वह वीरेंद्र सहवाग को आसानी से इस सीरीज में पीछे छोड़ सकते हैं। सौरव गांगुली ने कीवी टीम के खिलाफ 1079 एकदिवसीय रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप 10 बल्लेबाज

खिलाड़ीदेशकरियरमैचपारियांरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदेंस्ट्राइक रेट100s50s0s4s6s
विराट कोहलीभारत2010-202637371971154*57.97201497.86711118129
रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया1995-201151501971141*45.83241281.71612219421
सचिन तेंदुलकरभारत1990-200942411750186*46.05183595.3658420626
कुमार संगकाराश्रीलंका2001-201547451568113*40.20199078.79212317015
सनथ जयसूर्याश्रीलंका1991-20094745151914033.75166691.1758515441
जैक कैलिसदक्षिण अफ्रीका1996-20124544144911140.25208769.4239312616
मार्क वॉऑस्ट्रेलिया1990-20023939136211040.05176677.123959812
महेला जयवर्धनेश्रीलंका2001-20155045132611633.15170078.0035413212
तिलकरत्ने दिलशानश्रीलंका2002-20163935130811642.19162080.743601567
डेविड बूनऑस्ट्रेलिया1986-19953938130510039.54196266.511911164

(आंकड़ों का सोर्स क्रिकइंफो है)

रोहित शर्मा नंबर 1, विराट कोहली-शुभमन गिल भी लिस्ट में शामिल; 2026 में ODI में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ वनडे इंटरनेशनल खेलते हैं। साल 2026 में दोनों का बेहतरीन फॉर्म जारी है। रोहित शर्मा इस साल अब तक वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट और कप्तान शुभमन गिल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर