रोहित शर्मा भारत ही नहीं दुनिया के सिक्सर किंग हैं। उनके नाम वनडे समेत कुल मिलाकर पूरे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के दर्ज हैं। उन्होंने सर्वाधिक तीन दोहरे शतक भी वनडे में लगाए हैं, लेकिन जब बात वनडे में सबसे तेज शतक की आती है, तो विराट कोहली नंबर 1 बल्लेबाज हैं। सबसे हैरानी भरी बात यह है कि इस रिकॉर्ड लिस्ट में रोहित टॉप 5 में भी नहीं हैं।

क्रिकइंफो के आंकड़ों के मुताबिक रोहित शर्मा इस लिस्ट के शीर्ष 10 का हिस्सा हैं लेकिन टॉप 5 से बाहर सातवें स्थान पर हैं। उनसे ऊपर इस लिस्ट में शुभमन गिल, केएल राहुल, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गज शामिल हैं। विराट कोहली ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 52 गेंद पर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था।

विराट कोहली का नाम दो बार शामिल

खास बात यह है कि इस लिस्ट में 60 गेंद पर शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग दूसरे स्थान पर हैं। उनके बाद तीसरे नंबर पर फिर से विराट कोहली का ही नाम है, जिन्होंने 61 गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ 2013 में फिर से तूफानी शतक जड़ा था। फिर चौथे नंबर पर मौजूद मोहम्मद अजहरुद्दीन, पांचवें पर मौजूद केएल राहुल और छठे पर मौजूद शुभमन गिल, इन तीनों ने 62-62 गेंद पर शतक लगाया है।

रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का सबसे तेज शतक 63 गेंद पर अफगानिस्तान के खिलाफ 2023 में लगाया था। यह शतक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में उन्होंने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जड़ा था। उनका यह शतक सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में 7वें स्थान पर है।

वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 भारतीय (सबसे कम गेंद)

खिलाड़ीरनकितनी गेंद पर 1004s6sबनामस्थानतारीख
विराट कोहली100 नाबाद5287ऑस्ट्रेलियाजयपुर16/10/2013
वीरेंद्र सहवाग125 नाबाद60146न्यूजीलैंडहैमिल्टन11/03/2009
विराट कोहली115 नाबाद61181ऑस्ट्रेलियानागपुर30/10/2013
मोहम्मद अजहरुद्दीन10862103न्यूजीलैंडबड़ौदा17/12/1988
केएल राहुल10262105नीदरलैंड्सबेंगलुरु12/11/2023
शुभमन गिल223 नाबाद62268वेस्टइंडीजगुवाहाटी30/09/2026
रोहित शर्मा13163165अफगानिस्ताननई दिल्ली11/10/2023
युवराज सिंह138 नाबाद64166इंग्लैंडराजकोट14/11/2008
केदार जाधव12065124इंग्लैंडपुणे15/01/2017
सुरेश रैना1016675हॉन्गकॉन्गकराची25/06/2008

सचिन तेंदुलकर नंबर 1, शुभमन 70 मैच में ही पहुंचे तीसरे पर; ODI में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले टॉप 10 भारतीय

वनडे इंटरनेशनल में भारत के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल रिकॉर्ड्स के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वेस्टइंडीज सीरीज में 334 रन बनाकर उन्होंने 7वीं बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता। इस मामले में सिर्फ 70 मैच खेलकर ही गिल सचिन और विराट के बाद तीसरे भारतीय बन गए हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर