भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने भले ही 10 हजार से कम रन करियर में बनाए हैं, मगर दोहरे शतक की रिकॉर्ड लिस्ट में वह नंबर 1 भारतीय हैं। विराट के नाम भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस मामले में पूर्व कप्तान दिग्गज सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं। वहीं युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल अपने करियर के काफी कम समय में ही टॉप 10 में जगह बना चुके हैं।

दुनियाभर में सबसे ज्यादा दोहरे शतक की बात करें तो डॉन ब्रैडमैन 12 के साथ टॉप पर हैं। वहीं भारत के लिए विराट कोहली 7 दोहरे शतक लगाकर इस रिकॉर्ड लिस्ट में नंबर 1 पर काबिज हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के नाम 6-6 दोहरे शतक दर्ज हैं। विराट कोहली ने करियर के 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 7 दोहरे शतक लगाए थे। जबकि सचिन ने 200 टेस्ट मैच खेलते हुए अपने करियर में 6 बार 200 रनों का आंकड़ा छुआ था।

यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर के 29 टेस्ट मैचों में ही दो बार दोहरे शतक लगा दिए हैं। वहीं उनके बराबर इस लिस्ट में दिलीप सरदेसाई, वीनू मांकड़, वसीम जाफर और वीवीएस लक्ष्मण भी हैं, जिन्होंने अपने करियर में 2-2 दोहरे शतक लगाए थे। इसके अलावा करुण नायर, शुभमन गिल जैसे एक्टिव खिलाड़ी, और गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, एमएस धोनी, रवि शास्त्री, सौरव गांगुली, संजय मांजरेकर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में एक-एक दोहरा शतक लगाया है।

भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसत100s50s0200s
विराट कोहली123210139230254*46.853031157
वीरेंद्र सहवाग1031786850331949.432331166
सचिन तेंदुलकर2003293315921248*53.785168146
राहुल द्रविड़163284321326527052.63366375
सुनील गावस्कर1252141610122236*51.123445124
चेतेश्वर पुजारा103176117195206*43.601935123
विनोद कांबली17211108422754.204332
मयंक अग्रवाल21360148824341.334612
यशस्वी जायसवाल295422535214*48.7571362
दिलीप सरदेसाई30554200121239.235942

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप 20 भारतीय, जडेजा-राहुल और ऋषभ पंत भी शामिल

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप 20 भारतीय बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट देखें। सचिन तेंदुलकर से लेकर ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और केएल राहुल तक कौन किस नंबर पर है, जानें। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर