विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के 57वें मैच में केकेआर के खिलाफ 105 रन की नाबाद पारी खेलते हुए 10वां टी20 शतक लगाया। उनका आईपीएल में यह 9वां शतक था। विराट टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय भी हैं। उनके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं अभिषेक शर्मा। जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपने छोटे से करियर में ही इस खास मामले में एक विशेष स्थान बनाया है।

वैभव सूर्यवंशी के नाम अभी तक चार टी20 शतक दर्ज हैं। वह संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने वाले भारतीय हैं। ओवरऑल दुनियाभर में सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल 22 शतक लगाकर नंबर एक पर हैं। वहीं बाबर आजम के नाम 13 टी20 शतक दर्ज हैं। विराट ने 10वां टी20 शतक लगाते हुए साहिबजादा फरहान, अभिषेक शर्मा, रिले रोसौव और क्विंटन डिकॉक को पीछे छोड़ा

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय

खिलाड़ीमैचपारीरनशतक
विराट कोहली4264091402710
अभिषेक शर्मा19318957229
केएल राहुल25123886028
संजू सैमसन34132488308
रोहित शर्मा469456124918
इशान किशन24123267397
ऋतुराज गायकवाड़16215652956
शुभमन गिल18618358796
सूर्यकुमार यादव37134596546
तिलक वर्मा15414645605
वैभव सूर्यवंशी292911414

वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े शानदार

इस लिस्ट से साफ है कि वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम मैचों मे ही अपना कद काफी बड़ा कर लिया है। वह 30 से भी कम मैच अभी तक खेलते हुए 4 शतक टी20 फॉर्मेट में लगा चुके हैं। मिस्टर आईपीएल और टी20 के प्रसिद्ध बल्लेबाज सुरेश रैना ने 336 मैच खेलते हुए 319 पारियों में 4 टी20 शतक लगाए थे। यानी वैभव इस फॉर्मेट के लिए आने वाले समय में महानतम बल्लेबाजों में से एक बन सकते हैं।

CSK को प्लेऑफ की रेस के बीच बड़ा झटका: 14 विकेट और 136 रन बनाने वाला खिलाड़ी लौटा अपने देश, इंजरी ने फिर बढ़ाई चिंता

आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स लगातार इंजरी की समस्या से जूझ रही है। उसी बीच प्लेऑफ की रेस जब अहम मोड़ पर है टीम को एक बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर और 14 विकेट व 136 रन बनाने वाला खिलाड़ी इंजरी के कारण अपने देश लौट गया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर