आरसीबी के पूर्व कप्तान व स्टार बैटर विराट कोहली अब अपनी टीम के लिए पिछले कई साल से नई भूमिका में नजर आ रहे हैं। कोहली अब आरसीबी के लिए ओपन करते हैं और विरोधी टीम के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने का काम करते हैं। एक बार फिर से कोहली का वही अंदाज आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ देखने को मिला।
6 टीमों के खिलाफ कोहली ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली ने इस सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की और हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 69 रन की पारी सिर्फ 38 गेंदों पर खेली और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। विराट कोहली अपनी इस पारी के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने और इसके साथ ही वो अब इस लीग में 6 टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी बन गए।
विराट कोहली इस लीग में पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा बनाने वाले बैटर हैं और उन्होंने इस टीम के खिलाफ कुल 1159 रन बनाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1146 रन बनाकर वो पहले स्थान पर हैं तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी उन्होंने अब तक 1130 रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनके बल्ले से 896 रन निकल चुके हैं तो वहीं हैदराबाद के खिलाफ वो अब तक 874 रन बना चुके हैं। गुजरात के खिलाफ भी कोहली के नाम पर 351 रन दर्ज हैं।
कोहली हैं आईपीएल में 6 टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर
- बनाम पंजाब (1159 रन)
- बनाम चेन्नई (1146 रन)
- बनाम दिल्ली (1130 रन)
- बनाम राजस्थान (896 रन)
- बनाम हैदराबाद (874 रन)
- बनाम गुजरात (351 रन)
कोहली की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में अब तक खेले 268 मैचों में 8730 रन बनाए हैं जिसमें 8 शतक और 64 अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर इस लीग में अब तक का 113 रन रहा है और वो 4 विकेट भी ले चुके हैं। इन मैचों में कोहली ने 776 चौके और 296 छक्के भी लगाए हैं।
ये खबरें भी पढ़ें
इशान किशन ने अपने नाम कर लिया बड़ा रिकॉर्ड, 27 साल 253 दिन की उम्र में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
इशान किशन ने लगाया IPL 2026 का पहला अर्धशतक, 2180 गेंदें खेलकर तोड़ा केएल राहुल का रिकॉर्ड
