राजस्थान के खिलाफ आईपीएल 2026 के 16वें मैच में विराट कोहली ने शुरुआत तो शानदार की, लेकिन वो अपनी पारी को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। कोहली ने इस टीम के खिलाफ 32 रन बनाए और राजस्थान के खिलाफ आईपीएल में रन के इस आंकड़े को छूने वाले पहले बैटर बने। वहीं इस मैच में देवदत्त पडीक्कल ने महज 14 रन की पारी खेली, लेकिन वो जोस बटलर के इस रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रहे।

कोहली ने राजस्थान के खिलाफ पूरे किए 900 रन

कोहली ने इस मैच में 14 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 32 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा। कोहली को इस मैच में रवि बिश्नोई ने आउट किया। कोहली इस मुकाबले में रवि की गेंद पर चकमा खा गए और बोल्ड हो गए। हालांकि इस 32 रन की पारी के बाद वो राजस्थान के खिलाफ आईपीएल में 900 रन बनाने वाले पहले बैटर बन गए। कोहली के अलावा अन्य कोई बैटर इस लीग में अब तक 900 रन नहीं बना पाया है।

देवदत्त ने बटलर को पीछे छोड़ा

वहीं आरसीबी बनाम राजस्थान मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात की जाए तो इसमें विराट कोहली 928 रन के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं तो वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 488 रन के साथ एबी डिविलियर्स मौजूद हैं। संजू सैमसन इस लिस्ट में 445 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि देवदत्त पडीक्कल अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। देवदत्त ने राजस्थान के खिलाफ इस मैच में 14 रन बनाए और जोस बटलर के आगे निकल गए।

आरसीबी बनाम राजस्थान मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में देवदत्त चौथे नंबर पर 434 रन के साथ पहुंच गए और वो जोस बटलर से आगे निकल गए जिन्होंने 420 रन बनाए थे। रहाणे इस सूची में 347 रन के साथ छठे स्थान पर मौजूद हैं जबकि राहुल द्रविड़ 323 रन के साथ 7वें नंबर पर मौजूद हैं।

राजस्थान बनाम आरसीबी मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 7 बैटर्स (औसत/स्ट्राइक रेट)

928 रन: विराट कोहली (35/124)
488 रन: एबी डिविलियर्स (44/162)
445 रन: संजू सैमसन (23/141)
434 रन: देवदत्त पडिक्कल (47/144)
420 रन: जोस बटलर (53/150)
347 रन: अजिंक्य रहाणे (32/128)
323 रन: राहुल द्रविड़ (40/132)

युवराज ने 17 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को बताया बेस्ट बैटिंग पार्टनर; सचिन, सहवाग, रोहित, कोहली को किया इग्नोर

युवराज सिंह ने बताया कि कौन बल्लेबाज उनका फेवरेट बैटिंग पार्टनर था। उन्होंने जो नाम बताया उस खिलाड़ी ने भारत के लिए 17 हजार से ज्यादा रन बनाए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)