VIDEO: रोहित शर्मा को पहली बार देखकर जमीन पर बैठ गए थे विराट कोहली, बल्लेबाजी देख रह गए थे दंग
विराट कोहली ने गौरव कपूर के शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियन में एक किस्सा सुनाया था। इसमें उन्होंने बताया था कि कैसे वे रोहित से प्रभावित हुए थे। उन्होंने बताया कि जब रोहित टीम में नहीं था तो बड़ी चर्चा होती थी।

रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए पहले ही मैच में शतक बनाने में सफल रहे। वे बतौर ओपनर पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय हैं। उन्होंने गांधी जयंती यानी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। ऐसा कर उन्होंने फिर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 35वीं सेंचुरी है।
उनके शतक बनाने पर कप्तान विराट कोहली समेत पूरी टीम ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। हालांकि, यह बात शायद कम लोगों को ही मालूम होगी कि जब विराट ने पहली बार उन्हें देखा था तो खड़े होने के बजाय जमीन पर बैठ गए थे। इस बात का खुलासा विराट खुद कर चुके हैं। विराट का इस तरह रोहित को सम्मान देना इसलिए भी खास है, क्योंकि कुछ दिन पहले तक दोनों के बीच तल्खी की खबरें काफी चर्चा में थीं। यह अलग बात है कि विराट ने इन खबरों को महज अफवाह करार दिया था।
गौरव कपूर के शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियन में विराट ने एक किस्सा सुनाया था कि कैसे वो रोहित से प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा कि जब रोहित टीम में नहीं था तो बड़ी चर्चा होती थी कि ये एक प्लेयर आ रहा है रोहित शर्मा नाम है। तब मुझे बड़ी जिज्ञासा होती थी कि यार ऐसा क्या है इसमें, हम भी तो यंग प्लेयर हैं हमारा नाम कोई क्यों नहीं ले रहा है।
मैने देखा तो बैठ गयाः उन्होंने कहा कि वह 2007 में टी20 वर्ल्ड का मुकाबला था। जब मैने उसे बैटिंग करते हुए देखा तो मैं सोफे पर बैठ गया। मैने कहा बेटे आज के बाद कुछ मत बोलना। जब आप उसे बल्लेबाजी करते देखेंगे तो आप समझेंगे कि क्यों लोग उसके बारे में बात करते हैं। वो शानदार है। कोहली ने कहा कि मैने ऐसा बल्लेबाज नहीं देखा जो रोहित से अच्छा गेंद को जज करता हो। इसपर गौरव कपूर ने कहा कि रोहित के पास बाकी खिलाड़ियों से एक सेकंड ज्यादा का समय है तो विराट ने कहा नहीं सर डेढ़।