विराट कोहली का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन काफी अच्छा हो रहा है और लगभग हर मैच में वो अपनी टीम के लिए रन बना रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ भी कोहली ने थोड़ी छोटी, लेकिन अच्छी पारी खेली। हालांकि वो अर्धशतक से चूक गए, लेकिन इस पारी के दम पर वो वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल समेत 4 खिलाड़ियों की बराबरी इस मामले में करने में सफल रहे।
कोहली ने की वैभव-गिल समेत 4 खिलाड़ियों की बराबरी
विराट कोहली ने आरआर के खिलाफ 16 गेंदों पर 200.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 32 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, केएल राहुल, प्रियांश आर्या और शुभमन गिल की बराबरी पर आ गए। दरअसल कोहली ने आईपीएल में बतौर भारतीय ओपनर चौथी बार 200 प्लस की स्ट्राइक रेट के साथ 30 प्लस की पारी खेली। इससे पहले वैभव, राहुल, प्रियांश और गिल बतौर भारतीय ओपनर इस लीग में ऐसा 4-4 बार कर चुके हैं।
कोहली अब आईपीएल में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा बार 200 प्लस की स्ट्राइक रेट के साथ 30 प्लस की पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से वैभव, राहुल, प्रियांश और गिल की बराबरी पर आ गए। इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर हैं जिन्होंने 11 बार ऐसा किया है जबकि दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग हैं जिन्होंने ऐसा 8 बार किया था जबकि यशस्वी जायसवाल ऐसा 7 बार कर चुके हैं।
IPL में 200+ की स्ट्राइक रेट से 30+ की पारी सबसे ज्यादा बार खेलने वाले टॉप-5 बैटर्स
11: अभिषेक शर्मा
08: वीरेंद्र सहवाग
07: यशस्वी जयसवाल
06: ईशान किशन
04: विराट कोहली
04: केएल राहुल
04: प्रियांश आर्य
04:शुभमन गिल
04: वैभव सूर्यवंशी
IPL में कोहली RR के खिलाफ इतने रन बनाने वाले पहले बैटर बने; देवदत्त पडीक्कल ने बटलर को छोड़ा पीछे, संजू नंबर 3
विराट कोहली ने राजस्थान के खिलाफ 32 रन की पारी खेली और इस टीम के खिलाफ इतने रन बनाने वाले इस लीग के पहले बैटर बने। वहीं देवदत्त पडीक्कल ने जोस बटलर का रिकॉर्ड भी तोड़ा। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
