विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ आईपीएल 2026 के फाइनल में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच की दूसरी पारी में एक तरफ से लगातार आरसीबी के विकेट गिरते रहे, लेकिन चेज मास्टर जैसे सोचकर आए थे कि टीम को जीत दिलाकर ही मैदान से बाहर जाएंगे और उन्होंने ऐसा ही किया। कोहली ने अपनी पारी के दौरान एक साथ रोहित शर्मा, क्रिस गेल के रिकॉर्ड की भी बराबरी की।
विराट कोहली ने 25 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
फाइनल मुकाबले में कोहली ने 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और ये उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक भी रहा। यही नहीं उन्होंने आईपीएल फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में क्रिस गेल और रोहित शर्मा की भी बराबरी कर ली जिन्होंने ऐसा 25-25 गेंदों पर ही किया था। कोहली अब गेल और रोहित के साथ आईपीएल फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर सुरेश रैना, डेविड वॉर्नर और वेंकटेश अय्यर एक साथ पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 24-24 गेंदों पर अर्धशतक लगाए थे।
आईपीएल फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-2 बैटर्स
24 गेंद – सुरेश रैना (CSK) बनाम MI, मुंबई, 2010
24 गेंद – डेविड वॉर्नर (SRH) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2016
24 गेंद – वेंकटेश अय्यर (KKR) बनाम SRH, चेन्नई, 2024
25 गेंद – रोहित शर्मा (MI) बनाम CSK, कोलकाता, 2015
25 गेंद – क्रिस गेल (RCB) बनाम SRH, बेंगलुरु, 2016
25 गेंद – विराट कोहली (RCB) बनाम GT, अहमदाबाद, 2026
कोहली ने की छह बल्लेबाजों की बराबरी
कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रन बनाए और वो आईपीएल फाइनल में दो बार 50 प्लस पारी खेलने वाले छह बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। कोहली से पहले आईपीएल फाइनल में दो बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले बल्लेबाज सुरेश रैना, माइकल हसी, शेन वॉटसन, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा और वेंकटेश अय्यर थे। कोहली अब ऐसा करने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए।
IPL फाइनल्स में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
2 – सुरेश रैना
2 – माइकल हसी
2 – शेन वॉटसन
2 – रोहित शर्मा
2 – ऋद्धिमान साहा
2 – वेंकटेश अय्यर
2 – विराट कोहली
वैभव इम्पैक्ट प्लेयर, साई-इशान भी शामिल, कोहली नंबर 3, गिल आउट; पूर्व भारतीय खिलाड़ी चुनी IPL 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट
भारत के पूर्व क्रिकेटर ने आईपीएल 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन किया जिसमें उन्होंने शुभमन गिल को जगह नहीं दी। इस टीम में वैभव, कोहली, साई, इशान, भुवी, जोफ्रा, नितिश रेड्डी जैसे खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
