विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम के लिए शानदार पारी खेली और जीत में अहम भूमिका निभाई।

कोहली ने इस मैच में 51 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने एक छक्का और 13 चौके भी लगाए। विराट कोहली का स्ट्राइक रेट इस पारी में 145.10 का रहा साथ ही उन्होंने अपनी इस पारी के दम पर सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और पहले नंबर पर आ गए।

कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

कोहली ने कीवी टीम के खिलाफ 74 रन की पारी खेली और ये SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों के खिलाफ उनकी 134वीं 50 प्लस पारी रही। कोहली ने सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने SENA देशों के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर में 133 बार 50 प्लस पारी खेली थी। इस लिस्ट में ब्रायन लारा तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने SENA देशों के खिलाफ के खिलाफ अपने पूरे करियर में कुल 100 बार 50 प्लस की पारी खेली थी।

इस लिस्ट में कुमार संगकारा चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने ऐसा 97 बार किया था जबकि शिवनारायण चंद्रपॉल ने SENA देशों के खिलाफ 89 बार 50 प्लस पारी खेली थी। राहुल द्रविड़ भी इस सूची में शामिल हैं जिन्होंने SENA देशों के खिलाफ 89 बार ऐसा किया था, लेकिन चंद्रपॉल में 300 पारियों में 89 बार ऐसा किया था जबकि द्रविड़ ने 303 पारियों में 89 बार 50 प्लस पारी खेली थी जिसकी वजह से द्रविड़ इस लिस्ट में चंद्रपॉल से पीछे रह गए। बाबर आजम इस लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं जिन्होंने SENA देशों के खिलाफ 83 बार 50 प्लस की पारी खेली है।

SENA देशों के खिलाफ सर्वाधिक 50+ स्कोर पारी खेलने वाले टॉप-10 बैटर

134 – विराट कोहली (385 पारी)
133 – सचिन तेंदुलकर (417 पारी)
100 – ब्रायन लारा (301 पारी)
97 – कुमार संगकारा (315 पारी)
89 – शिवनारायण चंद्रपॉल (300 पारी)
89 – राहुल द्रविड़ (303 पारी)
87 – महेला जयवर्धने (338 पारी)
86 – विव रिचर्ड्स (207 पारी)
83 – बाबर आजम (228 पारी)
81 – डेसमंड हेन्स (259 पारी)

विराट कोहली-अर्शदीप सिंह नंबर 1, शुभमन गिल शीर्ष 5 में; भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे के बाद टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज

विराट कोहली ने पहले वनडे में कीवी टीम के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए जबकि अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। पहले वनडे के बाद कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर रहे। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने बाजी मारी। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)