भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के बारे में फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा के दावों को खारिज कर दिया है और इन आरोपों को पूरी तरह से झूठा, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत बताया है। दिनेश शर्मा ने दावा किया था कि वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये दिए गए थे।
विराट पर लगे आरोप पूरी तरह से हैं गलत
एक आधिकारिक बयान में विराट कोहली के प्रवक्ता ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया और साफ किया कि क्रिकेटर का आध्यात्मिक गुरु से जुड़ाव उनकी निजी आस्था और श्रद्धा पर आधारित है। बयान में कहा गया कि हम साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के बारे में जो दावे किए हैं, वे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत हैं। विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी के पास पूरी तरह से अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण जाते हैं।
विराट कोहली के प्रवक्ता ने मीडिया संगठनों और पत्रकारों से यह भी आग्रह किया कि वे ऐसे दावों की रिपोर्टिंग या उन्हें आगे बढ़ाने से पहले सावधानी बरतें और तथ्यों की पुष्टि करें। हम इन दावों का पुरजोर खंडन करते हैं और मीडिया से आग्रह करते हैं कि वे सावधानी बरतें साथ ही ऐसी बातों को रिपोर्ट करने या आगे बढ़ाने से पहले तथ्यों की पुष्टि करें और जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करें। कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अक्सर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाते रहते हैं।
आपको बता दें कि भारत के पूर्व कप्तान टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं और अब सिर्फ वनडे प्रारूप में खेलते हैं। वह हाल ही में हुई भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने पहले मैच में शतक लगाया था। हालांकि तिरुवनंतपुरम में नाबाद 139 रन बनाने के बाद गुवाहाटी में उन्होंने 29 रन बनाए और न्यू चंडीगढ़ में गोल्डन डक पर आउट हो गए। विराट कोहली अब न्यूजीलैंड में 4 नवंबर से शुरू होने वाली पंच मैचों की द्विपक्षीय वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
हाल ही में 37 साल के इस खिलाड़ी ने कहा था कि अगले साल होने वाला वनडे वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट होगा।उन्होंने कहा था कि मेरे लिए यह भारत के लिए खेलने वाला आखिरी वर्ल्ड कप होगा और यही मेरी प्रेरणा है। यानी मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देना और जाहिर है मकसद तो वर्ल्ड कप जीतना ही है साथ ही इसके लिए जो कुछ भी करना पड़े मैं उसके लिए पूरी तरह तैयार हूं।
इशान किशन नंबर 1, कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा; T20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 भारतीय
इशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में नाबाद 37 रन बनाए और विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया साथ ही वो एक कैलेंडर साल में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
