विराट कोहली का वनडे प्रारूप में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है और वो कीवी टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच में 74 रन की पारी खेलने के बाद इस टीम के खिलाफ वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। कोहली ने वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक कुल 1971 रन बनाए हैं और वो रिकी पोंटिंग की बराबरी पर पहुंच गए जिन्होंने इस टीम के खिलाफ वनडे में कुल 1971 रन बनाए थे।

विराट कोहली ने कीवी टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच में 74 रन बनाए और वो अब भारत की तरफ से न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग से आगे निकल गए। हालांकि इस लिस्ट में अब भी सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर मौजूद हैं, लेकिन उनका ये रिकॉर्ड कोहली तोड़ सकते हैं जिन्हें अभी कीवी टीम के खिलाफ इस दौरान पर 4 मैच और खेलने हैं।

सहवाग से आगे निकले विराट कोहली

विराट कोहली ने कीवी टीम के खिलाफ पहले वनडे में 74 रन बनाए और वो अब न्यूजीलैंड में भारत की तरफ से वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। कोहली ने कीवी टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड में अब तक कुल 670 रन बनाए हैं जबकि वीरेंद्र सहवाग ने इस टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड की धरती पर कुल 598 रन बनाए थे और वो तीसरे नंबर पर खिसक गए।

भारत की तरफ से न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने इस टीम के खिलाफ कुल 821 रन बनाए थे। इस सूची में एमएस धोनी भी मौजूद हैं जो अभी चौथे स्थान पर हैं और उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ उनकी धरती पर कुल 590 रन बनाए थे।

इस लिस्ट में मोहम्मद अजहरुद्दीन 5वें स्थान पर 517 रन के साथ मौजूद हैं तो वहीं शिखर धवन 476 रन के साथ छठे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा ने अब तक न्यूजीलैंड में वनडे में कुल 437 रन बनाए हैं और वो 7वें नंबर पर हैं जबकि राहुल द्रविड़ 425 रन के साथ 8वें नंबर पर हैं। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं जिनमें बाद में बदलाव हो सकते हैं।)

न्यूजीलैंड में वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-8 भारतीय (औसत/स्ट्राइक रेट)

821 रन – सचिन तेंदुलकर (39 औसत / 97 एसआर)
670 रन – विराट कोहली (50 औसत / 91 एसआर)
598 रन – वीरेंद्र सहवाग (54 औसत / 103 एसआर)
590 रन – एमएस धोनी (84 औसत / 99 एसआर)
517 रन – एम अजहरुद्दीन (29 औसत / 69 एसआर)
476 रन – शिखर धवन (37 औसत / 81 एसआर)
437 रन – रोहित शर्मा (36 औसत / 73 एसआर)
425 रन – राहुल द्रविड़ (39 औसत / 63 एसआर)

विराट कोहली-अर्शदीप सिंह नंबर 1, शुभमन गिल शीर्ष 5 में; भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे के बाद टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज

विराट कोहली ने पहले वनडे में कीवी टीम के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए जबकि अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। पहले वनडे के बाद कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर रहे। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने बाजी मारी। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)