विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह अब वनडे इंटरनेशनल में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड वनडे में 54 रन बनाते ही सचिन का यह विश्व कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। इस लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

विराट कोहली ने इस पारी में अपना 80वां वनडे इंटरनेशनल अर्धशतक भी जड़ा। वहीं रन चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या चौथे और जैक्स कैलिस 5वें स्थान पर मौजूद हैं। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी इस लिस्ट में 9वें स्थान पर मौजूद हैं।

वनडे इंटरनेशनल में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारी रन50s100s0s
विराट कोहली177170874146304
सचिन तेंदुलकर2362328720521715
रोहित शर्मा1681646801401911
सनथ जयसूर्या2142105742301020
जैक्स कैलिस16915855754557
क्रिस गेल1531525559341211
ब्रायन लारा16215754252898
कुमार संगकारा17516154003375
सौरव गांगुली15314852313774
महेला जयवर्धने197176515028612

विराट कोहली का भारत से बाहर दूसरा सबसे तेज वनडे अर्धशतक

विराट कोहली ने इस पारी में 35 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह भारत से बाहर वनडे इंटरनेशनल में उनका दूसरा सबसे तेज पचासा है। उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबेरा में 34 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। नीचे देखें वनडे इंटरनेशनल में भारत से बाहर विराट कोहली के सबसे तेज पचासों की लिस्ट:-

  • 34 गेंद: vs ऑस्ट्रेलिया, कैनबेरा 2016
  • 35 गेंद: vs न्यूजीलैंड, ऑकलैंड 2026
  • 36 गेंद: vs साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन 2018
  • 38 गेंद: vs श्रीलंका, कोलंबो RPS 2017