विराट कोहली आईपीएल क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं और उनके नाम पर इस लीग में सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं। कोहली इस लीग में आरसीबी के लिए पिछले 18 साल से खेल रहे हैं और 19वें सीजन में भी वो इस टीम का हिस्सा हैं। कोहली ने इस सीजन की शुरुआत भी शानदार तरीके से की (69 रन) और अपनी टीम के लिए पहले ही लीग मैच में अर्धशतकीय पारी खेली।

कोहली ने कहा- मैं ओवरसीज प्लेयर नहीं हूं

अब विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है जिसे आरसीबी ने शेयर किया है। कोहली से आरसीबी इनसाइडर के एक एपिसोड में पूछा गया कि सोशल मीडिया पर लोग आपके बारें में तरह-तरह की बातें करते हैं। अब लोग कह रहे हैं कि आरसीबी 5 ओवरसीज खिलाड़ियों के साथ खेल रहा है। इस सवाल को सुनकर विराट कोहली हंसते लगते हैं।

विराट कोहली ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि आप मुझसे से सवाल क्यों पूछ रहे हैं। इस सवाल का जवाब आप ओवरसीज प्लेयर्स से पूछो, मुझसे क्यों पूछ रहे हो। विराट ने फिर कहा कि मैं ओवरसीज प्लेयर नहीं हूं। फिर विराट ने एंकर से पूछा कि क्या मैं विदेशी खिलाड़ी (ओवरसीज प्लेयर) हूं तो एंकर ने इसका जवाब दिया कि नहीं आप नहीं हैं। एंकर के मुंह से नहीं सुनकर विराट कोहली खिलखिला कर हंस पड़े।

विराट कोहली का आईपीएल करियर

विराट कोहली का आईपीएल करियर अब तक शानदार रहा है। पहले वो आरसीबी के लिए तीसरे नंबर पर खेला करते थे, लेकिन अब वो इस लीग में अपनी टीम के लिए ओपन करते हैं। कोहली ने आरसीबी के लिए अब तक खेले 268 मैचों में 8730 रन बनाए हैं और उन्होंने इस लीग में 8 शतक और 64 अर्धशतक भी लगाए हैं। कोहली का इस लीग में अब तक का बेस्ट स्कोर 113 रन रहा है जबकि उनका स्ट्राइक रेट 133.14 रहा है जबकि औसत 39.86 रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें

IPL में 18 साल की उम्र तक सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-8 बैटर; वैभव नंबर 1, पंत, संजू, इशान से आगे आयुष

आयुष ने 29 गेंदों पर छक्के के साथ पूरा किया अर्धशतक; रैना का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, चेपक में ऐसा करने वाले CSK के पहले खिलाड़ी बने