भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 16 जुलाई यानी गुरुवार को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली के पास वापसी करने का अच्छा मौका होगा जो पहले वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ नहीं चल पाए थे साथ ही उनके पास राहुल द्रविड़ के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका होगा।

कोहली हैं रोहित-सचिन से आगे

14 जुलाई को एजबेस्टन में वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत के 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए कोहली सिर्फ पांच रन ही बना पाए थे। अब विराट कोहली दूसरे वनडे मैच में जैसे ही 4 रन बना लेंगे वो इंग्लैंड की धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ (तीनों प्रारूपों को मिलाकर) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ जाएंगे और राहुल द्रविड़ दूसरे नंबर पर आ जाएंगे।

इंग्लैंड में भारत की तरफ से तीनों प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिलहाल द्रविड़ पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 46 मैचों में 2645 रन बनाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर कोहली हैं जिन्होंने 58 मैचों में 2642 रन बनाए हैं। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 43 मैचों में 2626 रन बनाए थे जबकि रोहित शर्मा 47 मैचों में 2298 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं। लिस्ट में सौरव गांगुली 5वें स्थान पर 36 मैचों में 1949 रन बनाकर मौजूद हैं।

इंग्लैंड की धरती पर तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय

प्लेयरसालमैचपारीरनबेस्ट स्कोरऔसत10050
राहुल द्रविड़1996-20114656264521755.1815
विराट कोहली2011-20265874264214940.03318
सचिन तेंदुलकर1990-20114356262619349.54712
रोहित शर्मा2009-20264754229814049.95910
सौरव गांगुली1996-20073642194918347.53412
एमएस धोनी2007-2019605918699237.38016
रविंद्र जडेजा2009-202544511644107*44.43211
केएल राहुल2018-20262943164314941.0765
सुनील गावस्कर1971-19863446158322136.81211
शिखर धवन2013-20223340147812539.944

रोहित शर्मा- राहुल द्रविड़ नंबर 5, टॉप पर रहे ये दोनों; आकाश चोपड़ा ने चुनी 6 बेस्ट कप्तान-कोच की जोड़ी

आकाश चोपड़ा ने टॉप-6 बेस्ट कोच और कप्तान की जोड़ी का चयन किया जिसमें रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को 5वें स्थान पर रखा जबकि पहले नंबर पर उन्होंने इस जोड़ी को जगह दी। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)