विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ कमाल की बैटिंग करते हुए कोहराम मचा दिया और कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। कोहली ने इस मुकाबले में 38 गेंदों पर 5 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 69 रन की पारी खेली और संजू सैमसन, शिखर धवन, एबी डिविलियर्स, डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ियों के अलग-अलग रिकॉर्ड तोड़ दिए।

इस मैच में हैदराबाद ने आरसीबी को जीत के लिए 202 रन का टारगेट दिया था, लेकिन इस टीम ने देवदत्त पडीक्कल और कोहली की तूफानी पारी के दम पर इस स्कोर को 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाते हुए आसानी से चेज कर लिया और जीत के साथ सीजन की शुरुआत की। आरसीबी ने बिल्कुल चैंपियन की तरफ प्रदर्शन किया और हैदराबाद के एकतरफा अंदाज में हराया। इस मैच में कोहली ने कौन-कौन से 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए जानते हैं।

कोहली निकले संजू सैमसन से आगे

विराट कोहली नाबाद 69 रन की पारी के बाद अब आईपीएल में हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए। कोहली ने हैदराबादा के खिलाफ अब तक कुल 874 रन बनाए हैं जबकि इससे पहले ये रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम पर दर्ज था जिन्होंने इस टीम के विरुद्ध कुल 867 रन बनाए थे।

चेज करते हुए कोहली ने पूरे किए 4000 रन

विराट कोहली आईपीएल में चेज करते हुए 4000 रन बनाने वाले पहले बैटर बने। इस लीग में चेज करते हुए उन्होंने अब तक 4027 रन बनाए हैं जबकि दूसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं जिन्होंने 3285 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर 3238 रन के साथ रोहित शर्मा मौजूद हैं।

आईपीएल में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन

4027 रन – विराट कोहली
3285 रन- डेविड वॉर्नर
3238 रन – रोहित शर्मा
2843 रन – शिखर धवन
2832 रन – रॉबिन उथप्पा

धवन-एबी का कोहली ने तोड़ा रिकॉर्ड

कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 69 रन की पारी खेली और आईपीएल में नाबाद रहते हुए सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले पहले बैटर बने। कोहली ने इस लीग में ऐसा 24वीं बार किया जबकि एबी डिविलियर्स और शिखर धवन ने ऐसा 23-23 बार किया था।

IPL में सबसे ज्यादा बार 50+ के नाबाद स्कोर

24 बार – विराट कोहली
23 बार – एबी डिविलियर्स
23 बार – शिखर धवन
20 बार – एमएस धोनी
19 बार – डेविड वॉर्नर
18 बार – रोहित शर्मा
18 बार – केएल राहुल
18 बार – सुरेश रैना

डेविड वॉर्नर से आगे निकले विराट कोहली

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की पारी खेलने के मामले में कोहली अब डेविड वॉर्नर से आगे निकल गए। कोहली ने ऐसा इस लीग में 42वीं बार किया वॉर्नर ने ऐसा 41 बार किया था। तीसरे स्थान पर इस लिस्ट में शिखर धवन मौजूद हैं जिन्होंने ऐसा 34 बार किया था।

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस पारी खेलने वाले बैटर्स

42 – विराट कोहली (126 पारी)
41 – डेविड वार्नर (79)
34 – शिखर धवन (111)
32 – रोहित शर्मा (139)
28 – एबी डिविलियर्स (74)
26- गौतम गंभीर (85)
25 – सुरेश रैना (115)

कोहली ने धवन-वॉर्नर को छोड़ा पीछे

विराट कोहली ने चेज करते हुए आईपीएल में 21वीं बार 50 प्लस की पारी खेली जबकि डेविड वॉर्नर और शिखर धवन ने ऐसा 20-20 बार किया था। यानी कोहली अब आईपीएल में चेज करते हुए सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले बैटर बन गए।

IPL में चेज करते हुए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

21 – विराट कोहली
20 – डेविड वॉर्नर
20 – शिखर धवन
18 – गौतम गंभीर
16 – रोहित शर्मा

ये खबरें भी पढ़ें

इशान किशन ने अपने नाम कर लिया बड़ा रिकॉर्ड, 27 साल 253 दिन की उम्र में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

इशान किशन ने लगाया IPL 2026 का पहला अर्धशतक, 2180 गेंदें खेलकर तोड़ा केएल राहुल का रिकॉर्ड