कुछ लोग क्रिकेट खेलते हैं, कुछ इतिहास रचते हैं। विराट कोहली उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने बल्ले से करोड़ों दिलों में जगह बनाई और अपने जज्बे से हर पीढ़ी को प्रेरित किया। क्रिकेट के उस सितारे का आज 5 नवंबर 2026 को 38वां जन्मदिन है, जिसने हर मुश्किल को अपने जुनून और जज्बे से मात दी है। दिल्ली की गलियों से शुरू हुआ उनका सफर आज विश्व क्रिकेट के सुनहरे इतिहास का हिस्सा बन चुका है।
विराट कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे इंटरनेशनल खेलते हैं। 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 इंटरनेशनल और फिर 2025 में टेस्ट से उन्होंने संन्यास ले लिया था। बढ़ती उम्र के साथ पिछले कुछ सालों में विराट कोहली का खेल लगातार और निखार के साथ सामने आता रहा है। 2020, 21, 22 में एक परिश्रम के दौर के बाद 2023 में विराट ने दो धुआंधार वापसी की, उसने ही उनको 2023 वनडे वर्ल्ड कप में गोल्डन बैट के साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनाया।
विराट कोहली का साल-दर-साल ODI में प्रदर्शन (2008-2026)
| साल | मैच | पारियां | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | सर्वोच्च स्कोर |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 2008 | 5 | 5 | 159 | 31.80 | 66.50 | 0 | 1 | 54 |
| 2009 | 10 | 8 | 325 | 54.16 | 84.41 | 1 | 2 | 107 |
| 2010 | 25 | 24 | 995 | 47.39 | 85.21 | 3 | 7 | 118 |
| 2011 | 34 | 34 | 1,381 | 47.62 | 86.23 | 4 | 8 | 117 |
| 2012 | 17 | 17 | 1,026 | 68.40 | 93.68 | 5 | 2 | 183 |
| 2013 | 34 | 30 | 1,268 | 52.83 | 101.27 | 4 | 7 | 115 |
| 2014 | 21 | 20 | 1,054 | 58.55 | 92.86 | 4 | 3 | 139 |
| 2015 | 20 | 20 | 623 | 36.54 | 88.37 | 2 | 1 | 138 |
| 2016 | 10 | 10 | 739 | 92.37 | 100.00 | 3 | 4 | 154* |
| 2017 | 26 | 26 | 1,460 | 76.84 | 99.16 | 6 | 7 | 131 |
| 2018 | 14 | 14 | 1,202 | 133.55 | 102.50 | 6 | 3 | 160* |
| 2019 | 26 | 25 | 1,377 | 59.56 | 96.38 | 5 | 7 | 123 |
| 2020 | 9 | 9 | 431 | 47.88 | 92.29 | 0 | 5 | 89 |
| 2021 | 3 | 3 | 129 | 43.00 | 86.58 | 0 | 3 | 66 |
| 2022 | 11 | 11 | 302 | 27.45 | 87.03 | 1 | 2 | 113 |
| 2023 | 24 | 24 | 1,377 | 72.47 | 99.14 | 6 | 8 | 166* |
| 2024 | 3 | 3 | 58 | 19.33 | 84.06 | 0 | 0 | 24 |
| 2025 | 13 | 13 | 651 | 65.10 | 96.16 | 3 | 4 | 135 |
| 2026 | 10 | 10 | 626 | 69.00 | 120.61 | 2 | 4 | 139* |
2023, 2024, 2025 और 2026 के आंकड़े दर्शाते हैं कि विराट कोहली के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है। उनके वनडे आंकड़े बताते हैं कि उनका प्रदर्शन बढ़ती उम्र के साथ निखरता जा रहा है। अब उस आंकड़े की बात करते हैं जो उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनाता है।
विराट कोहली क्यों हैं आज भी सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक?
विराट कोहली को चेज मास्टर की उपाधि मिली है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले वनडे में ही 74 रन की बेहतरीन पारी खेली और सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह वनडे इंटरनेशनल में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। विराट ने अपने वनडे करियर में पहली पारी में 6442 रन (137 पारी में) बनाए हैं। जबकि दूसरी पारी में उनके नाम 8741 रन (170 पारी में) दर्ज हो गए हैं। उनके यही आंकड़े उन्हें आज भी किसी भी विरोधी टीम के खिलाफ सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनाते हैं।
ODI में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप 5 खिलाड़ी
| खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | 50s | 100s | 0s |
|---|---|---|---|---|---|---|
| विराट कोहली | 177 | 170 | 8741 | 46 | 30 | 4 |
| सचिन तेंदुलकर | 236 | 232 | 8720 | 52 | 17 | 15 |
| रोहित शर्मा | 168 | 164 | 6801 | 40 | 19 | 11 |
| सनथ जयसूर्या | 214 | 210 | 5742 | 30 | 10 | 20 |
| जैक्स कैलिस | 169 | 158 | 5575 | 45 | 5 | 7 |
विराट कोहली के करियर रिकॉर्ड पर एक नजर
| फॉर्मेट | मैच | पारियां | रन | औसत | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|---|
| टी20 (T20) | 430 | 413 | 14,218 | 42.44 | 10 | 110 |
| वनडे (ODI) | 318 | 306 | 15,183 | 58.84 | 55 | 80 |
| टेस्ट (Test) | 123 | 210 | 9,230 | 46.85 | 30 | 31 |
खास उपलब्धियां:
- टी20: 125 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4,188 रन, 1 शतक और 38 अर्धशतक।
- वनडे: दुनिया में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी।
- टेस्ट: भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज।
विराट कोहली आज भारतीय खेल जगत के सिर्फ सितारे नहीं हैं, बल्कि हर उस परिवार का हिस्सा हैं जो क्रिकेट को पसंद करता है। विराट का करियर कई उतार-चढ़ाव, विवादों से भरा रहा। उनके सामने कई मुश्किलें भी आईं, लेकिन उन्होंने अपने जुनून और जज्बे के साथ कोई समझौता नहीं किया। उनकी कहानी सिर्फ शतकों, ट्रॉफियों और रिकॉर्डों की कहानी नहीं है। यह कहानी है अनुशासन की, मेहनत की, मुश्किल वक्त में खुद पर भरोसा रखने की और हर बार पहले से बेहतर बनने की।
विराट कोहली की आक्रामकता में जीत की भूख दिखती है, उनकी मेहनत में समर्पण दिखता है और उनकी कामयाबी में उन लाखों युवाओं के सपनों की झलक है, जो किसी दिन अपने क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहते हैं। क्रिकेट जगत के इस अनमोल सितारे को जन्मदिन मुबारक हो! हर भारतीय क्रिकेट फैन की यह चाहत होगी कि उनका बल्ला यूं ही चमकता रहे और उनका जुनून आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहे।
सचिन vs विराट: एक ही उम्र में कौन कितना आगे? आंकड़ों में समझिए ‘क्रिकेट के भगवान’ और ‘किंग’ का खेल
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की तुलना होना क्रिकेट जगत में अब आम बात है। खासतौर से वनडे क्रिकेट में यह ज्यादा देखने को मिलता है। विराट अब सबसे तेज 15 हजार वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। ऐसे में जानते हैं दोनों की उम्र के अंतर के हिसाब से अलग-अलग पड़ाव पर सफर कैसा रहा? क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
