भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने पहलवान विनेश फोगट को शनिवार (9 मई) को डोपिंग रोधी और अनुशासनात्मक नियमों का उल्लंघन करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उन पर 26 जून तक किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से रोक दिया था। इसके दो दिन बाद विनेश नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ गोंडा पहुंच गई हैं, जिन पर 2023 में छह महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 3 मई को विनेश ने कहा था कि वह शिकायत करने वालों में से एक थीं

इससे पहले डब्ल्यूएफआई के वर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि अगर विनेश 14 दिन के अंदर सही जवाब दे देती हैं तो उनकी वापसी हो जाएगी, लेकिन विनेश का उद्देश्य राजनीति में जाना था। वह विधायक बन गई हैं। वह देश विरोधी काम ही करेंगी, क्योंकि कांग्रेस ने शुरू से ही देश विरोधी काम किया है। जुलाई 2025 में बेटे को जन्म देने के बाद वापसी कर रही विनेश का लक्ष्य 30 मई को दिल्ली में होने वाले एशियन गेम्स के ट्रायल्स के लिए क्वालिफाई करना था, लेकिन डब्ल्यूएफआई चयन नीति के अनुसार गोंडा में टूर्नामेंट के विजेता चयन के लिए योग्य नहीं हैं।

विनेश सोमवार को गोंडा पहुंचीं

विनेश के एक करीबी सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘विनेश महिलाओं के फ्रीस्टाइल कॉम्पिटिशन से एक दिन पहले सोमवार को गोंडा पहुंचीं। उन्होंने टूर्नामेंट के लिए रजिस्टर कर लिया है और उम्मीद कर रही हैं कि डब्ल्यूएफआई उन्हें हिस्सा लेने की इजाजत देगा।’ महिलाओं की फ्रीस्टाइल स्पर्धा के लिए वेरिफिकेशन सोमवार को शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच होगा, जबकि वजन मंगलवार को सुबह 7 बजे से होगा।

डब्ल्यूएफआई का कारण बताओ नोटिस

विनेश को शनिवार को जारी 14 पेज के कारण बताओ नोटिस में डब्ल्यूएफआई ने कहा कि वह संन्यास के बाद प्रतियोगिता में वापसी करने वाले पहलवान के लिए लागू छह महीने के जरूरी नोटिस पीरियड को पूरा करने में नाकाम रही हैं। डब्ल्यूएफआई ने नोटिस में लिखा कि विनेश ने दिसंबर 2024 में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) को लिखे एक लेटर में कहा था कि वह अगस्त 2025 तक ब्रेक पर रहेंगी।

यूडब्ल्यूडब्ल्यू कॉम्पिटिशन नियमों का भी उल्लंघन

ड्ब्ल्यूएफआई, यूडब्ल्यूडब्ल्यू और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को ट्रेनिंग शुरू करने की जानकारी देने के बाद 18 दिसंबर को उन्होंने डोप टेस्ट नहीं कराया। कारण बताओ नोटिस में दावा किया गया है कि मार्च 2024 में जब डब्ल्यूएफआई को निलंबित किया गया था तब तदर्थ द्वारा आयोजित एशियन और वर्ल्ड ओलंपिक क्वालीफायर ट्रायल्स में दो वेट कैटेगरी में भाग लेने के बाद विनेश ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू कॉम्पिटिशन नियमों का भी उल्लंघन किया था। पूरी खबर पढ़ें