अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार (7 फरवरी) को भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार खिताब जीता। इस मैच के हीरो 14 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे। वैभव ने सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रन ठोक दिए। इससे भारत ने फाइनल में 411 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी समेत भारतीय टीम के खिलाड़ी जश्न में डूब गए। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों ने टीम बस में भी जश्न मानने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम बस का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी और उनके साथी खिलाड़ियों को हरियाणवी गाना तेरी जान कसम ले लांबा गाते और नाचते देखा जा सकता है। नीचे इसका वीडियो देख सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल के लिए बचा रखा था शानदार प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन। वैभव ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था। पांच मैचों में तीन अर्धशतक जड़े थे। 30 उनका न्यूनतम स्कोर था। 72 उनका सर्वोच्च स्कोर था। वैभव ने अपने शानदार प्रदर्शन को फाइनल के लिए बचाकर रखा था। उन्होंने इस मैच में 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 175 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी ने इंग्लैंड को मैच से ही बाहर कर दिया।
वैभव सूर्यवंशी का अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन
अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने 7 पारियों में 62.71 के औसत से 439 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 169.50 का रहा। उन्होंने 41 चौके और 30 छक्के लगाए। वैभव ने तीन अर्धशतक और एक शतक लगाया। हालांकि, वह अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के शीर्ष स्कोरर नहीं रहे। इंग्लैंड के बेन मायस ने 7 पारियों में 74 के औसत से 444 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: वैभव का केवल वैभव से कंप्टीशन, आईपीएल 2026 के बाद भारत के लिए करेंगे डेब्यू- कोच बृजेश झा का दावा
