भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म श्री मिलने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे अपने और अपने परिवार के लिए एक खास पल बताया और भारत के लिए मैच जीतने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस सम्मान को बहुत खास पल बताते हुए रोहित ने भारत सरकार और उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके क्रिकेट करियर में उनका साथ दिया।

दूरदर्शन की ओर से जारी वीडियो में रोहित शर्मा ने कहा, ‘नमस्कार! पद्मश्री अवॉर्ड मिलने पर मैं भारत सरकार का तहे दिल से शुक्रियादा करना चाहता हूं। मेरे लिए और मोरी फैमिली के लिए बहुत खास पल है। मैं उन सभी को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरे करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मेरी कोशिश ऐसे ही जारी रहेगी अपने देश के लिए ऐसे मैच और ट्रॉफी जीतना। धन्यवाद ! जय हिंद !’

रोहित की कप्तानी में भारत को आईसीसी टूर्नामेंट में सफलता मिली

रोहित शर्मा ने 2007 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह पिछले 19 सालों में सभी फॉर्मेट में भारत के सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने एक बल्लेबाज और कप्तान दोनों के तौर पर भारतीय क्रिकेट में अपनी छार छोड़ी है। रोहित की कप्तानी में भारत को आईसीसी टूर्नामेंट में काफी सफलता मिली।

17 और 12 साल का इंतजार खत्म

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता। इससे सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत का आईसीसी खिताब जीतने का टाइटल का 17 साल लंबा इंतजार खत्म हुआ। इसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर 50 ओवरों के फॉर्मेट में 12 सालों का सूखा खत्म किया।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 3 वॉर्मअप मैच, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

रोहित शर्मा का शानदार रिकॉर्ड

रोहित शर्मा का इंटरनेशनल क्रिकेट में बैटिंग रिकॉर्ड भी शानदार है। टेस्ट में उन्होंने 67 मैचों में 4,300 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसमें 12 शतक शामिल हैं। वनडे में उन्होंने 282 मैचों में 11,500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसमें 33 शतक शामिल हैं। टी20 में रोहित ने पांच सेंचुरी सहित 4,231 रन बनाए हैं। रोहित ने टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह वनडे में खेलना जारी रखे हुए हैं और 2027 वर्ल्ड कप पर उनकी निगाहें होंगी।